न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

31.12.12

श्री खेतेश्वर दाता की प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा

राजपुरोहित समाज का सूर्य, संत श्री खेताराम जी महाराज "दाता" जिन्होंने अपने तप एवं त्याग से इस समाज को प्रकाशमान कर एक नई पहचान दी | उस पूजनीय दिव्य संत की मुकुंद (उनका प्रिय घोडा ) पर सवार प्रतिमा बारमेर जिले के गोलिया गाव में स्थापित की गई | आज ब्र्म्हाधाम के अलावा पुरे भारत में संत खेतेश्वर की अनेक प्रतिमाए दर्शनीय है |जिसमे "चहुमुखी प्रतिमा"भी शामिल है | गोलिया (भिंडाकुआ) गाव में स्थापित यह एक मात्र प्रतिमा है जो
घोड़े पर सवार है |मुकुंद पर सवार दाता की प्रतिमा का वैदिक परम्परानुसार
गत २२ अप्रैल २००२ को इस प्रतिमा की स्थापना की गई | ज्ञातव्य है की
बाल्यावस्था में खेताराम जी की सगाई गोलिया गाव में की गई थी | लेकिन इन
महापुरुष ने उस कन्या को अपनी धर्म बहिन बना दिया | गोलिया गाव के लोगो इस
बात पर गर्व है की 'सगाई' चाहे कम समय तक ही रही लेकिन "दाता" इस गाव के
जवाई राजा है अत: इस समय गाव में "दाता" की उनकी प्रिय सवारी मुकुंद
(घोड़े) सहित प्रतिमा बनवाई गई!


      लेखक:-:- दिनेश सिंह राजपुरोहित
गोलिया (rajpurohitdinesh60@gmail.com)
 ************************
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
  हमारा पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911
मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर  

इस लिंक पर क्लिक करें

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

10.12.12

तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर, सुजोक, योग शिविर का आयोजन आगरा में


 आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर, सुजोक, योग शिविर का आयोजन आगरा में
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  इस शिविर में डॉ. मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, श्री प्रताप सिंह , डॉ.शुष्मा शर्मा, श्रीमती विम्मी जग्गी, श्री हिरा सिंह, श्री मसरूर अली आदि अपनी सेवाऐ देगे! 
अधिक जानकारी नीचे दिए पोस्टर में 

आयोजक 
राजपुरोहित हेलथ केयर सिस्टम-आगरा
 और 
हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट
अधिक जानकारी के लिए 09286464911, 09837569924 
Rajpurohit Samaj Blog 

आप का लोक प्रिय ब्लॉग आज का आगरा अब फेसबुक पर 
Plz join this page and LIKE

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

9.12.12

संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता 12/12/12 से फेसबूक पर.नियम / शर्तें इस प्रकार हैं

प्रिय मित्रो,

मुझे बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का आयोजन 12/12/2012 को फेसबुक पर किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में सभी फेसबूक यूज़र हिस्सा ले सकते है! इस प्रतियोगिता का आयोजन आप राजपुरोहित हो ? तो ये पेज 'Like (लाइक) करो http://www.facebook.com/rajpurohitpage } इस पेज किया जाएगा और इस प्रतियोगिता का आयोजक ...सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया हैं तो आप सभी तैयार हो जाए. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल ज्ञान बढ़ना है आप सभी अपने विचार या सुझाव इस मेल आई डी sawaisinghraj007@gmail.com पर भेज (पोस्ट) कर सकते, आपका सहयोग नितांत रूप से आवश्यक है !

  क्युकी ये तारीख है

 कुछ खास यह 100 साल में एक ही बार आएगीजी हां ये तारीख 12/12/12 है।

दिसंबर का माह बेहद खास है, इस माह में एक अद्भुत योग बन रहा है। 12 दिसंबर 12 तीन 12 एक साथ आ रहे हैं। इसके अलावा इसी दिन दिन में दो बार एक सेकंड के लिए छह 12 एक साथ आएंगे। 12 दिसंबर 12 को सुबह और रात में 12 बजकर 12 मिनट एवं 12 सेकंड यह अद्भुत योग बनेगा!

आप राजपुरोहित हो ? तो ये पेज 'Like (लाइक) करो इस पेज को अभी like करे अब इस पेज को हर कोई'Like (लाइक) कर सकता है http://www.facebook.com/rajpurohitpage } क्याकि पिछले काफी दिनों से इस पेज पर और सन्देश और ईमेल से मेरे पास बहुत से लोगो ने ये कहा की इस हम भी इस पेज को पसंद करते है एक टिप्‍पणि ये भी पढ़े श्री मनु राजपुरोहितजी ने कहा की :- "ज़रूरी नही के सिर्फ़ इस पेज को राजपुरोहित ही लाइक करे अगर श्री खेतेश्वर दाता को हर दिल पाना है तो हर वो इंसान लाइक करे चाहे वो राजपुरोहित हो या ना हो!".....धन्यवाद्! 

इस प्रतियोगिता के नियम / शर्तें इस प्रकार हैं   


1- इस प्रतियोगिता का सवाल हर सोमवार और शुक्रवार को प्रकाशित होगी!

2- इस प्रतियोगिता का प्रकाशन का समय दिन के 10: 00 से 12: 00 बजे के बीच में होगा!

3- इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल ज्ञान बढ़ना है इस लिए प्रकार का ईनाम नहीं दिया जाएगा!

4- इस प्रतियोगिता में जो सबसे पहले उतर देगा और जो सबसे अधिक उतर दे उसको एक प्रमाण पत्र  दिया   
       जाएगा जो सभी को मान्य होगा! 

3- इस प्रतियोगिता सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को नाम को राजपुरोहित समाज ब्लॉग पर प्रकाशित होगा!

4-इसके अतिरिक्त यदि आपका उत्तर सही न हो तो आप एक से अधिक उतर दे सकते हो !

5- इस प्रतियोगिता में सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया के सदस्य भी भाग ले सकते है !

6- इस प्रतियोगिता में जबाव केवल फेसबुक पोस्ट देना है  ई मेल या सन्देश बोंक्स में नहीं दे है !

अधिक जानकारी के लिए विजित करे इस लिंक पर http://www.facebook.com/events/559090680771983/

 प्रस्तुतकर्ता : - सवाई आगरा , आप मुझसे जुड़ सकते हैं :- 

www.fb.com/aajkaagrapage

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

28.11.12

ब्रह्मधाम आसोतरा में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का विधि पूर्ण समापन


ब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी के सान्निध्य में 20 वीं बार ब्रह्म सरोवर पर पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का विधि पूर्ण समापन ! गायत्री महायज्ञ में मुख्य यजमान  श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी ने यज्ञोचार्य के नेतृत्व में 11 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी।
       इससे पूर्व महाराज ने सवेरे1 बजे गणपति पूजा व पीठ पूजा कर महायज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान पूरा ब्रह्मधाम गायत्री मंत्रों से गूंज उठा और वातावरण धर्ममयी हो गया। तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि पूर्णाहुति के बाद पांडाल में धर्मसभा का आयोजन हुआ। भक्तों को आशीर्वाद देते हुए पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज ने कहा कि माता-पिता व गुरु की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इनकी सेवा से परलोक सुधरता है। ब्रह्म सरोवर एक तुलसीवान है। यहां बद्रीनारायण जैसा महसूस कर रहे हैं। सभी भक्त-भाविकों को सद्मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने गौ-सेवा व गरीबों की सहायता का आह्वान किया। मरूधरा के संत महामंडलेश्वर रामकिशोरचार्य ने प्रयाग इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ मेले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुंभ में तीन साही स्नान होंगे, जिनका बहुत धार्मिक महत्व है। ब्रह्मधाम गादीपति के साथ मंच पर महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज बालोतरा, राघवदास महाराज, महामंडलेश्वर रामकिशोरचार्य गुड़ामालानी, महंत रामेश्वरगिरी कनाना, महंत रामानंद उमरलाई, रणछोड़भारती, अणदाराम महाराज, हनुमान बगीची गादीपति नारायणदास महाराज, अखाराम महाराज, चेतनानंद, रामस्वरूपदास, फरसानंद, अमराराम समदड़ी, साध्वी संतोष बाईसा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंगलसिह कालूड़ी, वगतावरसिंह माजीवाला, न्यास के पूर्व उपाध्यक्ष हनुमानसिंह इंद्राणा, तगराज इंद्राणा, रामसिंह अराबा, बहादुरसिंह सरवड़ी, गिरधारीसिंह, पूर्व महामंत्री मनफूलसिंह, जोगराजसिंह व बाबूसिंह भलरों का बाड़ा, विशनसिंह नीलकंठ, प्रभुसिंह पीलवा, घनश्याम, जसराज भिंडाकुआ, एस.पी.सिंह, उम्मेदसिंह सणतरा, बुधसिंंह धारणा सहित बड़ी संख्या में भक्त-भाविक उपस्थित थे।

साभार 
भास्कर बालोतरा
 www.bhaskar.com
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) और अपनी कविता अपने फोटो के साथ आप हमें भेज सकते है हम उसे आप के नाम के साथ प्रकाशित करेगे !
हमारा पता है - sawaisinghraj007@gmail.com
राजपुरोहित समाज के लिए
 सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा{सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर इस लिंक पर क्लिक करें
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

27.11.12

अब लिखिए अपनी भाषा में हिन्दी, पंजाबी, गुजराती सहित 16 अन्य भारतीय भाषाओं में लिखने की सुविधा..सुगना फाऊंडेशन

"राजपुरोहित समाज" ब्लॉग में आपका स्वागत है !

अब आप हिन्दी, पंजाबी, गुजराती,  नेपालीमराठी,उर्दू मे सहित 16  अन्य भारतीय भाषाओं में लिखने की सुविधा है।

रोमन में लिखकर स्पेस दीजिए और थोड़ा सा इंतजार कीजिए ....सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया
जैसे :- Ram  (स्पेस) = राम 

  
अब इस कॉपी करे और पेस्ट करे
ैसे :- फेसबुक, कमेंट बोक्स में, गूगल पल्स में पेस्ट कर दीजिए

आपके पढ़ने लायक यहां भी है!
http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.in/2012/05/blog-post_21.html

प्रस्तुतकर्ता

सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया जोधपुर
Mob.No :- 09286464911
मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर इस लिंक पर क्लिक करें
http://www.facebook.com/rajpurohitsamajs
http://www.facebook.com/rajpurohitsawaisingh

Join this Pages

http://www.facebook.com/rajpurohitpage
http://www.facebook.com/aajkaagrapage
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है!
कोई सुझाव देना चाहते है! तो हमसे संपर्क करे! 
हमारा ई-मेल पता है :- sawaisinghraj007@gmail.com 
'
'आपको ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको ''राजपुरोहित समाज '' ब्लॉग पसंद आई है , तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह  

26.11.12

आसोत्रा मे गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन विश्व कल्याण के लिए दी 24 हजार आहुतियांहजार आहुतियां

यज्ञ से मानव व प्राणी मात्र का कल्याण होगा। नि:संदेह संसार में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से छुटकारा मिलेगा। गौ सेवा, पक्षियों की सेवा व गरीबों की सहायता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। ये उद्गार ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज ने रविवार को ब्रह्मधाम आसोतरा पर आयोजित गायत्री महायज्ञ के दौरान व्यक्त किए। रविवार को महायज्ञ में महामंडलेश्वर हंस स्वामी महेश्वरानंदपुरी जाडण, महामंडलेश्वर स्वामी जसराजपुरी, स्वामी प्रेमानंद जाडण, स्वामी अवतारपुरी जाडण, महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, सांसद बद्रीराम जाखड़ भी ब्रह्मधाम पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मधाम व वैकुंठधाम के दर्शन कर यज्ञ में आहुतियां दी तथा तुलछाराम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ एवं ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि सभी संत महात्माओं और सांसद का ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास की ओर से सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन महायज्ञ में यज्ञाचार्य एवं विद्वान 11 पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान तुलछाराम महाराज सहित यजमानों ने 24 हजार आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


श्री ब्रह्मधाम गादीपति श्री १००८ श्री तुलछाराम जी महाराज ने कहा 'महायज्ञ से वायुमंडल शुद्ध होता है' 
साभार 
भास्कर बालोतरा
 www.bhaskar.com
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

18.11.12

आसोतरा में 20वा पाँच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

 आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है
ब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी के सान्निध्य में 20 वीं बार ब्रह्म सरोवर पर पर आयोजित होगा ! इस में होने वाले इस भव्य महायज्ञ का का आयोजन कार्तिक शुक्ला दशमी से कार्तिक शुक्ला चर्तुदशी तक होगा! तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कानाना ने बताया कि पीठाधीश्वर तुलसाराम महाराज अपना 32 वां दिव्य चातुर्मास संपन्न कर भारत के विभिन्न तीर्थ धाम के दर्शन कर पुन: ब्रह्मधाम लौटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म सरोवर पर पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में 20वीं बार पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ में ब्रह्माशावतार ब्रह्मर्षि श्री खेताराम जी महाराज अव्यक्त रूप में एवं पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम महाराज यजमान रूप में महायज्ञ में उपस्थित रहेंगे। महामंत्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ला दशमी शुक्रवार को देह शुद्धि दस विधि स्नान यज्ञोपवित धारण गणपति पूजन वरुण बंधन पीठ पूजन यज्ञ में अग्रि प्रवेश व यज्ञ प्रारंभ होगा। यज्ञ नित्य प्रात: 9 से 12 बजे व सांय 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। महामंत्री कानाना ने बताया कि 26 नवंबर कार्तिक शुक्ला त्रयोदशी सोमवार को भव्य रात्रि जागरण होगा तथा 27 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी व महाप्रसादी दोपहर एक बजे से होगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के कोने-कोने से सभी प्रांतों से समाज बंधु एवं भक्त-भाविक बड़ी संख्या में ब्रह्मधाम आकर यज्ञ दर्शन, महारपुरुषों के दर्शन एवं प्रवचन व यज्ञ के अधिष्ठा परम पिता भगवान ब्रह्माजी के दर्शन, शिव धुणा दर्शन, बैकुंठधाम दर्शन व पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज का आर्शीवाद लेंगे!
ये जानकारी श्री एस.पी.सिंह जी ने दी इस शुभ अवसर आप सभी पधार कर इस महान दिन का आनंद ले.....सुगना फाऊंडेशन
आयोजक स्थान 
 श्री ब्रह्माजी का मंदिर आसोतरा जिला बाडमेर राजस्थान 
कुपया आप सभी समाज बन्‍धुओं से निवेदन है कि इसका पूरा प्रचार करें
 अतः इस शुभ अवसर पर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है! निवेदक - सभी समाज बन्‍धु और सुगना फाऊंडेशन मेघलासियां जोधपुर 
   अधिक जानकारी के लिए 
मोब.न.:- 09286464911 

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... 

24.10.12

यही हैं राजपुरोहित की पहचान..... पुखराज सिह

रा ~ राजस्थान की शान
ज ~ जान रखते हैँ हथेली पर
पु~  पुजा करते हैँ धर्म की
रो ~ रोने वालो को देते हैँ सहारा
हि ~ हितचिंतक
त ~ तलवार की तरह चमकने वाले
 यही हैं राजपुरोहित की पहचान

 भेजने वाले  
पुखराज सिह राजपुरोहित मेघलासिया {सिया}


आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) और अपनी कविता अपने फोटो के साथ आप हमें भेज सकते है हम उसे आप के नाम के साथ प्रकाशित करेगे !
हमारा पता है sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911




यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

13.10.12

राजपुरोहित है हम ..हम मेँ है दम,....श्री नरपत सिंह

राजपुरोहित है हम
हम मेँ है दम,
डर किसी से लगता नहीँ
सर किसी से झुकता नहीँ,
पुरोहित कुल मेँ जन्म लिया है
दाता का नाम रोशन किया है
हमेँ नाज है खेतेश्वर महाराज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

इज्जत करना इज्जत देना यही हमारा कर्म है
इंसान सेवा समाज सेवा यही हमारा धर्म है
हमेँ प्यार है अपनी लाज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

आन हमारी शान है जान उस पे कुरबान है
दाता ही ईश्वर दाता ही भगवान है
दाता ही है सबकुछ
हमेँ क्या मतलब किसी सरताज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

हर क्षेत्र मेँ कामयाब हुए है
मिठाई मेँ तो लाजवाब हुए है
दाता की करपा बनी हूई है
हमेँ आलस नहीँ कामकाज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

स्वर्ग से सुँदर है आसोतरा ब्रह्माधाम
कर दिया दाता ने दुनिया मेँ नाम
मिलेगी मंजिल करो मनोकामना
खेतेश्वर महाराज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

दाता का जयकारा करता हुँ
बारम्बार नमस्कार करता हुँ
हर राजपुरोहित से गुजारिश करता हुँ
आप भी बढाओ हाथ
मिल के 'नरपत राज' से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....।
जय दाता री सा ।

कविता भेजने वाले 

श्री नरपत सिंह राजपुरोहित 
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है!
प्रस्तुतकर्ता :- 
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा 
{सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर

कोई सुझाव देना चाहते है! तो हमसे संपर्क करे! 
हमारा ई-मेल पता है :- sawaisinghraj007@gmail.com



मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर  

इस लिंक पर क्लिक करें


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

2.10.12

श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज आज ब्रह्मलीन हो गये ...

  श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज कल रात 2 AM बजे ब्रह्मलीन हुए है और लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए कल रात से खड़े है आज पूरा जालौर बंद सा है पुरे रोड पर जाम है यहाँ तक की चिकित्सालय से तिलक द्वार तक श्रद्धालुओ की बड़ी लभी लाइन लगी हुई है पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोमवार रात को आखरी सांस ली पूरे जालौर जिले में शोक की लहर जालौर जिले भर में जन जन के आराध्य और भैरुनाथ अखाड़ा जालोर के पीठाधीश्वर संत शांतिनाथ महाराज का सोमवार शाम को उदयपुर में हृदयघात से ब्रह्मलीन हो गया! उनके निधन का समाचार सूनते ही पूरे जिले और प्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके भक्त रात को अखाड़े में जुटना शुरू हो गए। दक्षिणी राज्यों से भी अनेक लोग रात को ही रवाना हो गए!

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व उनके स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उन्हें उदयपुर भर्ती करवायागया था। जहां सोमवार रात को अचानक हृदय घात से उनका देवलोक हुआ ! जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर जालोर के लिए रवाना किया गया! जैसे ही यह समाचार लोगों को मिलना शुरू हुआ! जिले के लोगों सहित और राज्यों जैसे गुजरात, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, दिल्ली और मैसूर सहित अन्य दक्षिणी राज्यों में प्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई! अनेक लोग रात को ही उनके मठ के लिए रवाना हो गए! सवेरे तक यहां हजारों लोगों की भीड़ जुट गई!

  श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज का जीवन परिचय : -

पीर श्री शांतिनाथ जी अपने कृतित्व और व्यक्तित्व के कारण हर धर्म के लोगों में पुजे जाते हैं! उनके शांत स्वरूप और आकर्षक चित्त की ओर हर कोई बरबस ही आकर्षित हो जाता था! मुस्लिम समाज की ओर से भी उन्हें पीर की उपाधि दी गई। वे सिरे मंदिर और भैरूनाथ अखाड़ा जालोर के पीठाधीश्वर बने! श्री भोलानाथ केब्रह्मलीन होने के बाद विक्रम संवत 2025 में कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उन्हें यह गादी मिली। तभी से उनके भक्तों की संख्या बढऩे लगी। 
उनका जन्म जालौर शहर के निकट भागली सिंधलान गांव में श्री रावतसिंह जोरावत के घर विक्रम संवत 1996 में माघ कृष्णा 5 को हुआ। उनके पिता श्री रावतसिंह संतश्री केसरनाथ जी के भक्त थे और उनकी प्रेरणा से उन्होंने अपने बेटे को संन्यास के लिए समर्पित कर दिया। इसके बाद श्री केसरनाथजी ने उन्हें दीक्षित किया और धीरे धीरे श्री शांतिनाथजी जन जन के आराध्य बन गए!
श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज को शत् शत् नमन....सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया
आभार 
न्यूज़ भेजने वाले श्री एस.पी.सिंह राजपुरोहितजी


आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
  हमारा पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911

मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर 

इस लिंक पर क्लिक करें



यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

1.10.12

श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलछाराम महाराज जी के चातुर्मास समापन पर उमड़े श्रद्धालु...


  संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य अनंत श्री विभूषित श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलछाराम महाराज जी के 32 वें दिव्य चातुर्मास व्रतोत्सव का समापन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। श्री पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज ने सवेरे 9 बजे हजारों भाविकों के साथ श्री ब्रह्म सरोवर से प्रस्थान किया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों पर भाविक झूम उठे तथा पुष्प वर्षा से गुरु महाराज का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के साथ पीठाधीश्वर गुरु महाराज ब्रह्माशांतवर ब्रह्मर्षि ब्रह्मलीन खेताराम महाराज वैकुंठधाम पहुंचे। पीठाधीश्वर ने गुरु महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। पीठाधीश्वर कुछ समय तक गुरु महाराज के चरणों में वंदन करते रहे। वहां से शोभायात्रा के साथ ब्रह्माजी के मंदिर में जगत पितामह ब्रह्माजी के दर्शन कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के बाद शिवधुणे के दर्शन किए। महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि महाराज वहां से पुन: ब्रह्म सरोवर पहुंचे। पीठाधीश्वर ने उनके साथ चातुर्मास करने वाले 51 भाविकों को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान कर विदा किया। पंडाल में आयोजित दिव्य चातुर्मास समापन समारोह में आकर भाविकों को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन दिए। 3 माह के मौन व्रत के बाद रविवार को समारोह में भाविकों को आशीर्वचन में कहा कि जो मनुष्य सद्कर्म करता है, उसी के फलस्वरूप गुरुकृपा प्राप्त होती है। सद्कर्मों के बिना गुरु पास रहते हुए भी दूर होते हैं एवं सद्कर्मों से वे दूर रहकर भी गुरु का सानिध्य प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम व विनम्रता से आप गुरु को अपने ह्रदय में बिठा सकते हैं। गुरु के आदर्शों को मानना ही गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा होती है। माता-पिता की सेवा के बिना गुरुकृपा प्राप्त नहीं हो सकती है। क्रोध सभी दुष्कर्मों की जड़ है, इसे नजदीक भी नहीं लाना चाहिए। अगर आप सभी पूजनीय गुरु महाराज खेतारामजी के आदर्शों को ह्रदय में बिठा लेंगे तो गुरु महाराज का वरद-हस्त सदा आप पर रहेगा। गुरु महाराज हमेशा भाविकों के साथ रहते हैं। पीठाधीश्वर ने समारोह में आए सभी संतवृदों को भेंट प्रदान कर विदा किया। समापन समारोह में जयनारायण विश्व विद्यालय के कुलपति भंवरसिंह सिमरखिया ने एवं उद्यमी बाघसिंह ने भी संबोधित किया।

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन: गत एक सप्ताह से वेदांताचार्य ध्याना राम के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा श्रवण भाविक कर रहे हैं। श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के समापन पर वेदांताचार्य ने कहा कि अच्छे कर्मों की कमाई ही मनुष्य को भवसागर से पार उतारती है। भौतिक धन नश्वर है अगर अपने आध्यात्मिक कमाई नहीं की तो अंत समय में आपके पास सद्कर्म की कमाई नहीं है तो आपको भवसागर के तट पर प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

ये थे उपस्थित: समापन समारोह में हेमसिंह महाबार, उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, सुल्तान सिंह बावड़ी, कोषाध्यक्ष विरदीचंद समदड़ी, जसवंत सिंह, रुप सिंह व नाथू सिंह, एस. पी सिंह, सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया के पदाधिकारियों बिराम सिंह, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ में डॉ सज्जन सिंह, डॉ एम पी सिंह, सुखदेव सिंह ओसिया, राजू सिंह, तिलोक सिंह, देवी सिंह, धीरज सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित हजारों भाविक उपस्थित थे! 
साभार :- भास्कर न्यूज़(www.bhaskar.com)

अधिक जानकारी के लिए

राजपुरोहित समाज के लिए सवाई सिंह राजपुरोहित
सम्पर्क सुत्र 09286464911

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

30.9.12

श्री तुलछाराम महाराज का 60 वां जन्मोत्सव कल हर्षोल्लास से मनाया गया!

अनंत श्री विभूषित ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज का 60 वां जन्मोत्सव अनंत चर्तुदर्शी कल शनिवार को ब्रह्मधाम पर हर्षोल्लास से मनाया गया! महामहोत्सव के उपलक्ष्य में पांडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया! वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम महाराज,  श्री अणदाराम महाराज, श्री अखाराम महाराज, श्री चेतना नंद महाराज व श्री परसानंदजी की ओर से श्री १००८ श्री तुलछाराम महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया! गुरु महाराज श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री १००८ श्री तुलछाराम महाराज जीके प्राकट्य दिवस(जन्मदिन) पर राजपुरोहित समाज की ओर से राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा 51 किलो का पुष्पहार पहनाते ट्रस्ट पदाधिकारी!

राजपुरोहित समाज विकास न्यास ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि सहस्त्र दीपमाला से आरती उतारी गई एवं हजारों भाविकों की ओर से गुरु पूजन कर गुरु महाराज की दीर्घायु की कामना की गई! गुरु महाराज तुलछाराम महाराज ने पांडाल में उपस्थित सभी भाविकों को आशीर्वाद प्रदान किया!  ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि 12 बजे गुरु महाराज तुलछाराम द्वारा त्रिदिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति कर विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की! सभी भाविकों को गायत्री महायज्ञ की महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर जय नारायण विश्वविद्यालय के कुलपति भंवरसिंह सिमरखिया, शासन उप सचिव खेल विभाग जयपुर राजेश चौहान, दूरदर्शन जयपुर के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र परिहार व संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जोधपुर जवाहरलाल परिहार ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महोत्सव में ट्रस्ट के सभाध्यक्ष हेमसिंह महाबार, उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, पूर्व उपाध्यक्ष बगतावरसिंह माजीवाला, पूर्व महामंत्री मनफूल सिंह आड़सर, जोगराज सिंह जुडिया, गिरधारीलाल बालोतरा, न्यासी हनुमान सिंह इंद्राणा, मेहराज आसोतरा, पुखराज जसोल, तगराज इंद्राणा, रामलाल बालोतरा, रूपसिंह अर्थंडी, गोकुलसिंह गुड़ानाल, दीपसिंह बालोतरा, जसराज भिंडाकुआं, घनश्याम बरना, प्रभुसिंह पीलवा, राधाकिशन बिसु, मोहन सिंह बावड़ी, भंवरलाल कालूड़ी, मलसिंह कालूड़ी, मांगीलाल जसोल, मांगीलाल आसोतरा, पन्ने सिंह रणधीसर, चंपालाल मेहरी, प्रहलाद सिंह मूठली, बहादुरसिंह सरवड़ी, सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया के पदाधिकारियों बिराम सिंह , सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ में डॉ सज्जन सिंह, डॉ एम पी सिंह, धीरज सिंह, ओम सिंह सहित हजारों भाविक उपस्थित थे!
साभार :- दैनिक भास्कर

27.9.12

आसोतरा में त्रिदिवसीय श्रीगायत्री महायज्ञ का अनुष्ठान का आयोजन ... सुगना फाऊंडेशन


आसोतरा में आज से 27 से 29 तक त्रिदिवसीय श्रीगायत्री महायज्ञ का अनुष्ठान का आयोजन किया गया है महायज्ञ के बारे में गुरु महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में विचार क्रांति का दौर युग परिवर्तन कारक है! बौद्धिक नैतिक व सांस्कृतिक चेतना के जागरण हेतु विचार परिवर्तन व दृष्टिकोण परिवर्तन आवश्यक है! और श्री गायत्री यज्ञ से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है और मानव सत्कार्यो की और प्रवृत्त आती है!

आयोजक स्थल :- श्री ब्रम्हाजी मंदिर, आसोतरा में जिला बाडमेर राजस्थान


 आप सभी से निवेदन है की आप सभी श्री गायत्री महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या भाग ले और धार्मिक व वैचारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है!



      आगामी कार्यक्रम सूचना:-

 श्री तुलछाराम महाराज प्राकट्य दिवस पर 29 सितम्बर 2012 पर आप सभी महानुभव आमन्त्रित है !


निवेदन:- सभी समाज बन्‍धु और सुगना फाऊंडेशन मेघलासियां जोधपुर

अधिक जानकारी के लिए 
http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.in/2012/09/29.html 


एस.पी.सिंह मेघलासिया{मिडिया प्रभारी} सम्पर्क सुत्र 

Mob No. 08290966100, 09001000071, 09001951021, 09837005816
अधिक जानकारी के लिए


राजपुरोहित समाज के लिए सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा



 यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

21.9.12

श्री तुलछाराम महाराज का प्राकट्य दिवस पर 29 सितम्बर पर आप सभी महानुभव आमन्त्रित है ..सुगना फाऊंडेशन

 श्री तुलछाराम महाराज का प्राकट्य दिवस पर 29  सितम्बर पर आप सभी महानुभव आमन्त्रित है ...


श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास ब्रह्मधाम आसोतरा के तत्वावधान श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी के चातुर्मास के समापन से एक दिन पहले 29 सितम्बर 2012 को परम पुज्य सन्त श्री तुलछाराम महाराज का प्राकट्य दिवस(जन्ममहोत्सव) पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ये जानकारी श्री एस.पी.सिंह जी ने दी इस शुभ अवसर आप सभी पधार कर इस महान दिन का आनंद ले.....सुगना फाऊंडेशन
आयोजक और स्थान 
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास ब्रह्मधाम
आसोतरा में ब्रम्हाजी मंदिर जिला बाडमेर राजस्थान 
कुपया आप सभी समाज बन्‍धुओं से निवेदन है कि इसका पूरा प्रचार करें अतः इस शुभ अवसर पर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है! निवेदक - सभी समाज बन्‍धु और सुगना फाऊंडेशन मेघलासियां जोधपुर 

  संत श्री तुलछाराम महाराज प्राकट्य दिवस के विषय में ओर को भी जानकारी के लिए 
महामत्री श्री भवर सिंह , श्री मंगल सिंह सुल्लतान सिंह ,मनफूल सिंह या एस.पी.सिंह मेघलासिया(आगरा){श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा मिडिया प्रभारी} 
सम्पर्क सुत्र Mob No. 08290966100, 09001000071, 09001951021,09837005816

 प्रस्तुतकर्ता
सवाई सिंह रापुरोहित आगरा
(सदस्य) 
  सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर
आपका साथ और हमारा प्रयास
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
कोई सुझाव देना चाहते है! तो हमसे संपर्क करे! 
हमारा ई-मेल पता है :- sawaisinghraj007@gmail.com
 मोब.न.:- 09286464911 
मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर इस लिंक पर क्लिक करें

18.9.12

विजयवाड़ा में बाबा रामदेव जी का जनमोत्सव धूम धाम से संपन हुआ!


विजयवाड़ा में श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के दुवारा सांप्रदायिक सदभावना के प्रतिक बाबा रामदेवजी महाराज का जनमोत्सव कल सोमवार को पूरे विजयवाड़ा मे बाबा रामदेव जी के वरगोडे सिवालयम मे स्थित श्री बाबा रामदेव महाराज का मंदिर से होते हुए पूरे विजयवाड़ा मे गुम कर वापस सिवालयम तक आई इस में वरगोडे मे राजस्थान की सभी जाति(कास्ट) के लोगो ने भाग लिया!
 बाबा रामदेवजी का जीवन परिचय 
रामदेव जी का जनम राजपूत कुल में हुआ था! इन्हें भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है इनके पिता का नाम अजमालजी , इन्होने ३३ वर्ष की आयु में सन 1459 ई.मे समाधी ली थी! बाबा रामदेव (लोकदेवता) जिसके दर पर हिन्दू-मुसलमान दोनों ही श्रद्धा और आस्था से सिर झुकाते हैं ऐसे देवता हैं बाबा रामदेवरा पोकरण से १३ किलोमीटर दूर  जोधपुर से 205 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग पर रामदेवरा {रुनेचा} नाम का एक तीर्थस्थान है जहाँ हर वर्ष भादवा सुदी बीज(द्वितीया) से दसम तक मेला भरता है .इस मेले में राजस्थान के ही नहीं देश के कोने-कोने से भी लोग आते हैं अनेक लोग पैदल ही यह यात्रा संपन्न करते हैं .जगह जगह श्रद्धालु यात्रियों के लिए भोजन चाय पानी आदि की व्यवस्था करते हैं शाम होते ही हर थोडी दूर पर बने मंचों पर लोककलाकार भजन एवं नर्त्य प्रस्तुत करते हैं रामदेवजी सभी का उपकार करते थे इनकी निगाह में कोई छोटा बड़ा नहीं हैं मुसलमान उनकी इबादत रामसापीर के रूप में करते हैं बाबा रामदेव जी का परचा बहुत है अगर सच्चे दिल से मांगी हुई हर दुआ कबूल होती है
बोलो रामसा पीर की जय
आभार
न्यूज़ भेजने वाले  श्री प्रवीण सिंह राजपुरोहितजी


 प्रस्तुतकर्ता :- सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा
मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर इस लिंक पर क्लिक करें
 http://www.facebook.com/rajpurohitpage
http://www.facebook.com/aajkaagrapage
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज जन्म महा महोत्सव ....सुगना फाऊंडेशन

  आप भी सादर आमंत्रित हैं
आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है राजपुरोहित समाज के अपनी कर्म भूमि वलसाड नगर की पावन धारा पर परम पूज्य संत श्री 1008 श्री शिक्षा सारथि स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज जन्म महा महोत्सव 18/09/2012 मंगल वार को भव्य आयोजनरखा गया है महोत्सव में देश भर से श्रद्धालु भाग लेंगे! आप सभी परिवार और मित्रो एवं समाज बंधुओ सहित पधार कर धर्म लाभ प्राप्त कर इस आयोजन को शोभा बढ़ावे एवँ सहयोग करे और इस महान दिन का आनंद ले....सुगना फाऊंडेशन मेघलासियां (निवेदनकर्ता)
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री तुषार चौधरी (केन्द्रीय मंत्री ) और विशेष अथिति श्री राज के पुरोहित (अध्यक्ष मुबई प्रदेश) अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पर इस पेज पर देखे आप राजपुरोहित हो ? तो ये पेज 'Like (लाइक) करो 




आप सभी को संत श्री 1008 श्री शिक्षा सारथि स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं..
प्रभु कृपा बनी रहे...
सादर
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा (मेघलासियां)
{सदस्य}


सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर

आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
  
कोई सुझाव देना चाहते है! तो हमसे संपर्क करे! 

हमारा ई-मेल पता है :- sawaisinghraj007@gmail.com


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका राजपुरोहित

14.9.12

संत श्री 1008 श्री आत्मानन्दजी महाराज का संक्षिप परिचय by सवाई सिंह


पूरा नाम :- संत श्री 1008 श्री शिक्षा सारथि स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज 

जन्म का नाम :- अचल सिंह
 
जन्म तारीख 3 सितंबर, 1924 (विक्रम सम्वत  सुक्लापक्सा  भाद्रपद चतुर्थी १९८१ - बुधवार)

पिता श्री. जी देवीसिंह राजपुरोहित गुन्देचा (गुन्देशा)

माता का नाम :- श्रीमती मंगु देवी

जन्म स्थान :- बारवा गांव

तहसील:-बाली  

जिला - पाली (राजस्थान)

गुरु का नाम :- श्री जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य श्री 1008 श्री अनंत महाराज ज्योतिपीठ शांतानंद सरस्वतीजी 

संत श्री 1008 श्री शिक्षा सारथि स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपने यौवन काल से ही एक ऊंचे और तपस्वी का जीवन व्यतीत किया है! नियम और व्रतों का पालन जिस श्रद्धा और कड़ाई से ये करते हैं वैसा हमने आज तक दूसरे किसी व्यक्ति को नहीं करते देखा ! जिन लोगों ने संत श्री को निकट से देखा है वे इस बात की सत्यता से भलीभांति परिचित होंगे! संत श्री बहु प्रतिभा के धनी हैं! इनका जीवन प्रारम्भ से ही कर्ममय रहा है और बालकों की शिक्षा की तरह ही कन्याओं की शिक्षा पर भी बहुत बल दिया है! 
  
विशेषता:- 
<------------------->
महान कर्मयोगी, सरस्वती जो राजपुरोहित समाज में शिक्षा क्षेत्र असीम योगदान ."अध्यात्मिक महापुरुष " घोर तपस्वी , संत श्री द्वारा सुंदर वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र के विकास में सामाजिक हॉस्टल का गठन और आपको को शिक्षा विद के नाम से जाने जाते है क्योकि आपने हॉस्टल राजपुरोहित जालोर, पाली (मारवाड़ , फलना, रानीवाडा , कलंदरी, जोधपुर (तीसरा  विस्तार), सिरोही, भीनमाल और अहोरे और राजपुरोहित समाज के भवन भवंस - सांचौर , सिरोही, कलंदरी , पाली, निम्बेश्वर आदि समाज के कई जगह आज हॉस्टल पर संत श्री के नाम से भी प्रमुख स्थानों में विकसित कर रहे हैं.
पुरानी झील और महादेव मंदिर का भी निर्माण किया है आपने कई गौशाला के विकसित किया है संत श्री श्री 1008 श्री  आत्मानन्द जी महाराज की समाधि जालौर में है!

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... BY सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा (मेघलासिया)

10.9.12

आसोतरा से आगामी कार्यक्रम सूचना....सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया

आगामी कार्यक्रम सूचना:-

  श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज जी का चातुर्मास व्रत ब्रह्म सरोवर(आसोतरा में ब्रम्हाजी मंदिर जिला बाडमेर राजस्थान ) पर चल रहा है और इस दौरान कथावाचक ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्य की ओर से श्री मद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा! जिसका सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर किया जाएगा! ये प्रसारण 24 से 30 सितम्बर 2012 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा !...आप सभी पधार कर अपने जीवन को सफल बनावे और इस महान दिन का आनंद ले.... सुगना फाऊंडेशन

आप सभी इस लिंक http://www.facebook.com/events/395915447123829 पर जाकर अपने मित्रों को आमंत्रित करें जिससे ये जानकारी सभी राजपुरोहित को हो सके इस का उद्देश्य जन साधारण तक गुरु जी का संदेश पहुँचाना है इस में आपका सभी का सहयोग निश्चित रूप से आवश्यक और अतुलनीय होगा धन्यवाद्.. ....सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया.....

अधिक जानकारी 
श्री एस.पी.सिंह मेघलासिया( आगरा ){श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा मिडिया प्रभारी} 09837005816
*******************
 अभी आसोतरा मे 
आसोतरा मे राजपुरोहित समाज के ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य श्री तुलसारामजी महाराज का चतुर्मास श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में (ब्रह्म सरोवर, आसोतरा में ब्रम्हाजी मंदिर जिला बाडमेर राजस्थान) अभी ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्य जी द्वारा 9:00 Am to 1200 PM श्री मद् भागवत प्रवचन और 4:00 PM to 5:00 PM तक गीता प्रवचन चल रहा है आप सभी पधार कर इस महान दिन का आनंद ले.... सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया 
अधिक जानकारी के लिए


आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है!
हमारा पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
प्रस्तुतकर्ता :- 

सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911



मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर  

इस लिंक पर क्लिक करें

6.9.12

संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता का आयोजन फेसबूक पर .

 
फेसबूक जगत के प्रिय मित्रो आप सबको जय श्री कृष्ण 
हमें बहुत जल्दी इस पेज http://www.facebook.com/rajpurohitpage पर "संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता" का आयोजन करने जा रहे है इस प्रतियोगिता में सभी फेसबूक यूज़र हिस्सा ले सकते है! इस प्रतियोगिता का आयोजक सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया हैं तो आप सभी तैयार हो जाए. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल ज्ञान बढ़ना है आप सभी अपने विचार या सुझाव इस मेल आई डी sawaisinghraj007@gmail.com पर भेज (पोस्ट) कर सकते, आपका सहयोग नितांत रूप से आवश्यक है धन्यवाद्!.....

इस पेज को अभी like करे  अब इस पेज को हर कोई'Like (लाइक) कर सकता है क्याकि पिछले काफी दिनों से इस पेज पर और सन्देश और ईमेल से मेरे पास बहुत से लोगो ने ये कहा की इस हम भी इस पेज को पसंद करते है एक टिप्‍पणि ये भी पढ़े श्री मनु राजपुरोहितजी ने कहा की :- "ज़रूरी नही के सिर्फ़ इस वॉल को राजपुरोहित ही लाइक करे अगर खेटेश्वर दाता को हर दिल पाना है तो हर वो इंसान लाइक करे चाहे वो राजपुरोहित हो या ना हो संजे !"

***********
Ramu Rijal Ramananda "me to rajpurohit nahi hu fir v like karsaktahun kya....."
प्रस्तुतकर्ता :- सवाई सिंह  

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) About Me (2) Acupressure (9) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) ARKYSS (56) Babu Singh (4) Balwant RajGuru (2) Balwant Singh (3) Biram singh (6) Blood (13) Brahma Temple (31) Communiy (56) dd Rajasthan (1) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (100) Dr Shivalika Sharma (9) durag singh (7) Facbook page (165) facebook (78) Gajendra Singh (2) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (38) Harish Singh (1) Hems Institute (7) Jalam Singh (6) Jankari (64) Janmdin (17) Jay Singh (1) JNVU (3) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (44) MLA Rajpurohit (25) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (40) News (155) Pahal (60) pathmeda (9) PM Narendra Modi (22) Poonam Singh (4) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (1) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) Rajpurohit News (456) Rajpurohit History (22) Rajpurohit News (1057) Rajpurohit Samaj (189) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (3) RJ Narendra (1) S P Singh (68) Sant Atmanand Ji Maharaj (6) Sant Khetaramji Maharaj (74) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (20) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (108) Santosh (6) Satender Singh (2) SAVE GIRL CHILD (8) sawai singh (127) Sawai Singh Rajpurohit (41) Share kare (52) Shishupal Singh (5) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (3) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (6) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) video (9) Vijay Singh (1) Vikram (Viksa) (9) virus post (16) website (35) WhatsApp (83) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) Yogendra Singh (7) YouTube (53) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (4) गायत्री महायज्ञ (5) गांव की जानकारी (7) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (54) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (33) जन्मोत्सव (35) जयंती (3) जयंती विशेष (42) जानकारी (40) जीवन परिचय (22) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (20) न्यूज़ (164) परमेश्वर सिंह (11) परिचय (3) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (3) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (12) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (40) राजपुरोहित समाज और जाति (3) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (77) विशेष (249) शत शत नमन (17) शुभकामनाएँ (84) शेयर/बँटना (302) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (11) श्री खेतेश्वर महाराज (130) श्री तुलछारामजी महाराज (184) श्री दत्तशरणनन्द जी (13) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (95) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (20) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (28) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (24) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (362) सूचना (271) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (36) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना