न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

24.10.12

यही हैं राजपुरोहित की पहचान..... पुखराज सिह

रा ~ राजस्थान की शान
ज ~ जान रखते हैँ हथेली पर
पु~  पुजा करते हैँ धर्म की
रो ~ रोने वालो को देते हैँ सहारा
हि ~ हितचिंतक
त ~ तलवार की तरह चमकने वाले
 यही हैं राजपुरोहित की पहचान

 भेजने वाले  
पुखराज सिह राजपुरोहित मेघलासिया {सिया}


आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) और अपनी कविता अपने फोटो के साथ आप हमें भेज सकते है हम उसे आप के नाम के साथ प्रकाशित करेगे !
हमारा पता है sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911




यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

13.10.12

राजपुरोहित है हम ..हम मेँ है दम,....श्री नरपत सिंह

राजपुरोहित है हम
हम मेँ है दम,
डर किसी से लगता नहीँ
सर किसी से झुकता नहीँ,
पुरोहित कुल मेँ जन्म लिया है
दाता का नाम रोशन किया है
हमेँ नाज है खेतेश्वर महाराज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

इज्जत करना इज्जत देना यही हमारा कर्म है
इंसान सेवा समाज सेवा यही हमारा धर्म है
हमेँ प्यार है अपनी लाज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

आन हमारी शान है जान उस पे कुरबान है
दाता ही ईश्वर दाता ही भगवान है
दाता ही है सबकुछ
हमेँ क्या मतलब किसी सरताज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

हर क्षेत्र मेँ कामयाब हुए है
मिठाई मेँ तो लाजवाब हुए है
दाता की करपा बनी हूई है
हमेँ आलस नहीँ कामकाज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

स्वर्ग से सुँदर है आसोतरा ब्रह्माधाम
कर दिया दाता ने दुनिया मेँ नाम
मिलेगी मंजिल करो मनोकामना
खेतेश्वर महाराज से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....!

दाता का जयकारा करता हुँ
बारम्बार नमस्कार करता हुँ
हर राजपुरोहित से गुजारिश करता हुँ
आप भी बढाओ हाथ
मिल के 'नरपत राज' से
हम तो है राजपुरोहित समाज से....।
जय दाता री सा ।

कविता भेजने वाले 

श्री नरपत सिंह राजपुरोहित 
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है!
प्रस्तुतकर्ता :- 
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा 
{सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर

कोई सुझाव देना चाहते है! तो हमसे संपर्क करे! 
हमारा ई-मेल पता है :- sawaisinghraj007@gmail.com



मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर  

इस लिंक पर क्लिक करें


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

2.10.12

श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज आज ब्रह्मलीन हो गये ...

  श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज कल रात 2 AM बजे ब्रह्मलीन हुए है और लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए कल रात से खड़े है आज पूरा जालौर बंद सा है पुरे रोड पर जाम है यहाँ तक की चिकित्सालय से तिलक द्वार तक श्रद्धालुओ की बड़ी लभी लाइन लगी हुई है पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोमवार रात को आखरी सांस ली पूरे जालौर जिले में शोक की लहर जालौर जिले भर में जन जन के आराध्य और भैरुनाथ अखाड़ा जालोर के पीठाधीश्वर संत शांतिनाथ महाराज का सोमवार शाम को उदयपुर में हृदयघात से ब्रह्मलीन हो गया! उनके निधन का समाचार सूनते ही पूरे जिले और प्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके भक्त रात को अखाड़े में जुटना शुरू हो गए। दक्षिणी राज्यों से भी अनेक लोग रात को ही रवाना हो गए!

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व उनके स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उन्हें उदयपुर भर्ती करवायागया था। जहां सोमवार रात को अचानक हृदय घात से उनका देवलोक हुआ ! जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर जालोर के लिए रवाना किया गया! जैसे ही यह समाचार लोगों को मिलना शुरू हुआ! जिले के लोगों सहित और राज्यों जैसे गुजरात, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, दिल्ली और मैसूर सहित अन्य दक्षिणी राज्यों में प्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई! अनेक लोग रात को ही उनके मठ के लिए रवाना हो गए! सवेरे तक यहां हजारों लोगों की भीड़ जुट गई!

  श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज का जीवन परिचय : -

पीर श्री शांतिनाथ जी अपने कृतित्व और व्यक्तित्व के कारण हर धर्म के लोगों में पुजे जाते हैं! उनके शांत स्वरूप और आकर्षक चित्त की ओर हर कोई बरबस ही आकर्षित हो जाता था! मुस्लिम समाज की ओर से भी उन्हें पीर की उपाधि दी गई। वे सिरे मंदिर और भैरूनाथ अखाड़ा जालोर के पीठाधीश्वर बने! श्री भोलानाथ केब्रह्मलीन होने के बाद विक्रम संवत 2025 में कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उन्हें यह गादी मिली। तभी से उनके भक्तों की संख्या बढऩे लगी। 
उनका जन्म जालौर शहर के निकट भागली सिंधलान गांव में श्री रावतसिंह जोरावत के घर विक्रम संवत 1996 में माघ कृष्णा 5 को हुआ। उनके पिता श्री रावतसिंह संतश्री केसरनाथ जी के भक्त थे और उनकी प्रेरणा से उन्होंने अपने बेटे को संन्यास के लिए समर्पित कर दिया। इसके बाद श्री केसरनाथजी ने उन्हें दीक्षित किया और धीरे धीरे श्री शांतिनाथजी जन जन के आराध्य बन गए!
श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज को शत् शत् नमन....सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया
आभार 
न्यूज़ भेजने वाले श्री एस.पी.सिंह राजपुरोहितजी


आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
  हमारा पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा {सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मोबाइल नo 09286464911

मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर 

इस लिंक पर क्लिक करें



यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

1.10.12

श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलछाराम महाराज जी के चातुर्मास समापन पर उमड़े श्रद्धालु...


  संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य अनंत श्री विभूषित श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलछाराम महाराज जी के 32 वें दिव्य चातुर्मास व्रतोत्सव का समापन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। श्री पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज ने सवेरे 9 बजे हजारों भाविकों के साथ श्री ब्रह्म सरोवर से प्रस्थान किया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों पर भाविक झूम उठे तथा पुष्प वर्षा से गुरु महाराज का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के साथ पीठाधीश्वर गुरु महाराज ब्रह्माशांतवर ब्रह्मर्षि ब्रह्मलीन खेताराम महाराज वैकुंठधाम पहुंचे। पीठाधीश्वर ने गुरु महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। पीठाधीश्वर कुछ समय तक गुरु महाराज के चरणों में वंदन करते रहे। वहां से शोभायात्रा के साथ ब्रह्माजी के मंदिर में जगत पितामह ब्रह्माजी के दर्शन कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के बाद शिवधुणे के दर्शन किए। महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि महाराज वहां से पुन: ब्रह्म सरोवर पहुंचे। पीठाधीश्वर ने उनके साथ चातुर्मास करने वाले 51 भाविकों को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान कर विदा किया। पंडाल में आयोजित दिव्य चातुर्मास समापन समारोह में आकर भाविकों को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन दिए। 3 माह के मौन व्रत के बाद रविवार को समारोह में भाविकों को आशीर्वचन में कहा कि जो मनुष्य सद्कर्म करता है, उसी के फलस्वरूप गुरुकृपा प्राप्त होती है। सद्कर्मों के बिना गुरु पास रहते हुए भी दूर होते हैं एवं सद्कर्मों से वे दूर रहकर भी गुरु का सानिध्य प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम व विनम्रता से आप गुरु को अपने ह्रदय में बिठा सकते हैं। गुरु के आदर्शों को मानना ही गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा होती है। माता-पिता की सेवा के बिना गुरुकृपा प्राप्त नहीं हो सकती है। क्रोध सभी दुष्कर्मों की जड़ है, इसे नजदीक भी नहीं लाना चाहिए। अगर आप सभी पूजनीय गुरु महाराज खेतारामजी के आदर्शों को ह्रदय में बिठा लेंगे तो गुरु महाराज का वरद-हस्त सदा आप पर रहेगा। गुरु महाराज हमेशा भाविकों के साथ रहते हैं। पीठाधीश्वर ने समारोह में आए सभी संतवृदों को भेंट प्रदान कर विदा किया। समापन समारोह में जयनारायण विश्व विद्यालय के कुलपति भंवरसिंह सिमरखिया ने एवं उद्यमी बाघसिंह ने भी संबोधित किया।

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन: गत एक सप्ताह से वेदांताचार्य ध्याना राम के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा श्रवण भाविक कर रहे हैं। श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के समापन पर वेदांताचार्य ने कहा कि अच्छे कर्मों की कमाई ही मनुष्य को भवसागर से पार उतारती है। भौतिक धन नश्वर है अगर अपने आध्यात्मिक कमाई नहीं की तो अंत समय में आपके पास सद्कर्म की कमाई नहीं है तो आपको भवसागर के तट पर प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

ये थे उपस्थित: समापन समारोह में हेमसिंह महाबार, उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, सुल्तान सिंह बावड़ी, कोषाध्यक्ष विरदीचंद समदड़ी, जसवंत सिंह, रुप सिंह व नाथू सिंह, एस. पी सिंह, सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया के पदाधिकारियों बिराम सिंह, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ में डॉ सज्जन सिंह, डॉ एम पी सिंह, सुखदेव सिंह ओसिया, राजू सिंह, तिलोक सिंह, देवी सिंह, धीरज सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित हजारों भाविक उपस्थित थे! 
साभार :- भास्कर न्यूज़(www.bhaskar.com)

अधिक जानकारी के लिए

राजपुरोहित समाज के लिए सवाई सिंह राजपुरोहित
सम्पर्क सुत्र 09286464911

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) About Me (2) Acupressure (9) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) ARKYSS (56) Babu Singh (4) Balwant RajGuru (2) Balwant Singh (3) Biram singh (6) Blood (13) Brahma Temple (31) Communiy (56) dd Rajasthan (1) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (100) Dr Shivalika Sharma (9) durag singh (7) Facbook page (165) facebook (78) Gajendra Singh (2) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (38) Harish Singh (1) Hems Institute (7) Jalam Singh (6) Jankari (64) Janmdin (17) Jay Singh (1) JNVU (3) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (44) MLA Rajpurohit (25) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (40) News (155) Pahal (60) pathmeda (9) PM Narendra Modi (22) Poonam Singh (4) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (1) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) Rajpurohit News (456) Rajpurohit History (22) Rajpurohit News (1057) Rajpurohit Samaj (189) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (3) RJ Narendra (1) S P Singh (68) Sant Atmanand Ji Maharaj (6) Sant Khetaramji Maharaj (74) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (20) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (108) Santosh (6) Satender Singh (2) SAVE GIRL CHILD (8) sawai singh (127) Sawai Singh Rajpurohit (41) Share kare (52) Shishupal Singh (5) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (3) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (6) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) video (9) Vijay Singh (1) Vikram (Viksa) (9) virus post (16) website (35) WhatsApp (83) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) Yogendra Singh (7) YouTube (53) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (4) गायत्री महायज्ञ (5) गांव की जानकारी (7) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (54) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (33) जन्मोत्सव (35) जयंती (3) जयंती विशेष (42) जानकारी (40) जीवन परिचय (22) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (20) न्यूज़ (164) परमेश्वर सिंह (11) परिचय (3) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (3) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (12) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (40) राजपुरोहित समाज और जाति (3) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (77) विशेष (249) शत शत नमन (17) शुभकामनाएँ (84) शेयर/बँटना (302) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (11) श्री खेतेश्वर महाराज (130) श्री तुलछारामजी महाराज (184) श्री दत्तशरणनन्द जी (13) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (95) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (20) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (28) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (24) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (362) सूचना (271) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (36) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना