ब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी के सान्निध्य में 20 वीं बार ब्रह्म सरोवर पर पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का विधि पूर्ण समापन ! गायत्री महायज्ञ में मुख्य यजमान श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज जी ने यज्ञोचार्य के नेतृत्व में 11 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी।
इससे पूर्व महाराज ने सवेरे1 बजे गणपति पूजा व पीठ पूजा कर महायज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान पूरा ब्रह्मधाम गायत्री मंत्रों से गूंज उठा और वातावरण धर्ममयी हो गया। तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि पूर्णाहुति के बाद पांडाल में धर्मसभा का आयोजन हुआ। भक्तों को आशीर्वाद देते हुए पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज ने कहा कि माता-पिता व गुरु की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इनकी सेवा से परलोक सुधरता है। ब्रह्म सरोवर एक तुलसीवान है। यहां बद्रीनारायण जैसा महसूस कर रहे हैं। सभी भक्त-भाविकों को सद्मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने गौ-सेवा व गरीबों की सहायता का आह्वान किया। मरूधरा के संत महामंडलेश्वर रामकिशोरचार्य ने प्रयाग इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ मेले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुंभ में तीन साही स्नान होंगे, जिनका बहुत धार्मिक महत्व है। ब्रह्मधाम गादीपति के साथ मंच पर महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज बालोतरा, राघवदास महाराज, महामंडलेश्वर रामकिशोरचार्य गुड़ामालानी, महंत रामेश्वरगिरी कनाना, महंत रामानंद उमरलाई, रणछोड़भारती, अणदाराम महाराज, हनुमान बगीची गादीपति नारायणदास महाराज, अखाराम महाराज, चेतनानंद, रामस्वरूपदास, फरसानंद, अमराराम समदड़ी, साध्वी संतोष बाईसा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंगलसिह कालूड़ी, वगतावरसिंह माजीवाला, न्यास के पूर्व उपाध्यक्ष हनुमानसिंह इंद्राणा, तगराज इंद्राणा, रामसिंह अराबा, बहादुरसिंह सरवड़ी, गिरधारीसिंह, पूर्व महामंत्री मनफूलसिंह, जोगराजसिंह व बाबूसिंह भलरों का बाड़ा, विशनसिंह नीलकंठ, प्रभुसिंह पीलवा, घनश्याम, जसराज भिंडाकुआ, एस.पी.सिंह, उम्मेदसिंह सणतरा, बुधसिंंह धारणा सहित बड़ी संख्या में भक्त-भाविक उपस्थित थे।
साभार
भास्कर बालोतरा
www.bhaskar.com
आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) और अपनी कविता अपने फोटो के साथ आप हमें भेज सकते है हम उसे आप के नाम के साथ प्रकाशित करेगे !
हमारा पता है - sawaisinghraj007@gmail.com
राजपुरोहित समाज के लिए
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा{सदस्य}
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर
मेरे साथ जुडिए फेसबुक पर इस लिंक पर क्लिक करें
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित