न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

16.11.13

श्री खेतेश्वर विद्या पीठ बडली मे श्री ध्यानाराम जी महाराज छात्रो एव अध्यापको के साथ रुबरु होते

श्री खेतेश्वर विद्या पीठ बडली मे पुज्य श्री तुलछारामजी महाराज, जी शिष्य श्री ध्यानाराम जी महाराज (आसोतरा ब्रह्म धाम ) विद्या पीठ के छात्रो एव अध्यापको के साथ रुबरु होते 

Photo by 
Omprakash Rajpurohit Meghlasiya Jodhpur

मूंछों से है रामसिंह राजपुरोहित की पहचान, पाली जिले को कर रहे गौरवान्वित

कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत मेलावास निवासी श्री रामसिंह राजपुरोहित अपनी काली घनी दाढ़ी व आकर्षक मूछ से अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। अच्छे गायक कलाकार रामसिंह मूंछों से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुके हैं। अभी हाल ही में राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से 14 नवंबर को आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इससे पूर्व भी राजपुरोहित 2010 में भी पुष्कर में ही मूछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। और श्री राजपुरोहित की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है। 

मूंछों के दम पर राजस्थानी फिल्म 'सांची प्रीत री' में भी 

हाल ही मे राजस्थानी एक फिल्म "सांची प्रीत री" में भी राजपुरोहित ने अहम किरदार निभाया है। इससे पूर्व राजपुरोहित गोडवाड़ श्री, थार श्री, गोडवाड़ श्रेष्ठ दंपती, साफा बंधन सहित जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। काली घनी दाढ़ी व आकर्षक मूंछ के चलते प्रदेश भर में आयोजित पर्यटन मेलों व धार्मिक यात्राओं में ऊंट व घोड़े की सवारी के लिए विशेष रूप से उन्हें आमंत्रित किया जात है। वे गत पांच वर्षों से लगातार विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान पर रहकर पाली जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।

साभार :- भास्कर न्यूज.  
ALL RAJPUROHIT SAMAJ NEWS
आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

15.11.13

गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याणर्थ गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई।


ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ पर गुरुवार को पीठाधीश्वर श्री तुलछारामजी महाराज, की ओर से गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याणर्थ गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई।

तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि यज्ञ में आहुतियां से पूर्व महाराज ने ब्रह्मा मंदिर, शिव धुणा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर व गुरु मंदिर में पूजा-अर्चना की। कनाना ने बताया कि यज्ञ में यज्ञाचार्य कंवरलाल जोशी फलौदी व वरणी बंधन विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान तुलसाराम महारज व यजमानों की ओर से 18 हजार आहुतियां दी गई। प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की ओर से यज्ञ की परिक्रमा कर श्री ब्रह्माजी भगवान व खेतेश्वरदाता के जयकारों से परिसर गूंज उठा। कनाना ने बताया कि 15 नवंबर की रात्रि को जागरण का आयोजन होगा। जागरण में स्थानीय गायक कलाकारों की ओर से भजनों की सरिता बहाई जाएगी। 16 नवंबर को 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।

साभार :- भास्कर न्यूज. बालोतरा

आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

14.11.13

पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ

ब्रह्मधाम आसोतरा पर मंगलवार से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में गणपति पूजन, वरुण बंधन कर पीठ पूजा की गई। इसके बाद आरती मंथन कर यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से अग्रि स्थापित की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से दस विधि स्नान कर देह शुद्धिकर यज्ञोपवीत धारण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।

तीर्थ एवं ट्रस्ट महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के ब्रह्म सरोवर पर मंगलवार को पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज के सानिध्य में विधिविधान से सवेरे 9 बजे शुरू हुआ। यज्ञाचार्य सहित 11 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में गणपति पूजन, वरुण बंधन, पीठ पूजन, यजमान पूजन देह शुद्धि यज्ञोपवीत धारण आदि पूजा के कार्य संपन्न कर अरणी मंथन कर मंडप में अग्रि प्रवेश की व यज्ञ में गायत्री महामंत्र की आहुतियां प्रारंभ की। इसके साथ ही खेतेश्वर महाराज व गादीपति तुलछाराम महाराज के जयकारों से यज्ञ मंडप गूंज उठा। ब्रह्मधाम गादीपति ने विश्व शांति की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। श्रद्धालुओं ने भजन गाते व जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा लगाई।ब्रह्मधाम आसोतरा पर मंगलवार से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ विधिविधानपूर्वक हुआ। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में गणपति पूजन, वरुण बंधन कर पीठ पूजा की गई। इसके बाद आरती मंथन कर यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से अग्रि स्थापित की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान तुलसाराम महाराज की ओर से दस विधि स्नान कर देह शुद्धिकर यज्ञोपवीत धारण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।




पांच दिवसीय इस आयोजन को लेकर ब्रह्मधाम तीर्थ को रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई। महामंत्री ने बताया कि यह पांच दिवसीय महायज्ञ 16 नवंबर तक चलेगा। इसमें नित्य प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विश्व कल्याणार्थ आहुतियां दी जाएगी। शाम 6 बजे महाआरती होगी। 15 नवंबर को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। 16 

नवंबर को 12 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन दोपहर 1 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। गायत्री महायज्ञ के पहले दिन यज्ञाचार्य कंवरलाल जोशी फलौदी के मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों की ओर से ग्यारह हजार आहुतियां दी गई। इस अवसर पर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, आत्मानंद समाधिधाम के गादीपति रामानंद महाराज, अणदाराम, अखाराम महाराज, फरसाराम महाराज के अलावा न्यास उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, कोषाध्यक्ष वृद्घिचंद समदड़ी, न्यासी जसराज भिंडाकुआ, बुद्धसिंह धारणा, तगराज इंद्राणा, गिरधारीलाल बालोतरा, पूर्व महामंत्री चंदणसिंह, उम्मेदसिंह सिवाना, घनश्यामसिंह, प्रभुसिंह पीलवा सहित भक्त-भाविक मौजूद थे।
साभार :- भास्कर न्यूज. बालोतरा

आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

तुलसी मायरे की रस्म निभाई

श्री ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ पर आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को मुख्य यजमान ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज ने यज्ञ वेदी में आहुतियां अर्पित कर विश्व मंगल एवं गौ कल्याण की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए श्री खेतेश्वर भगवान के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा..........


मायरे की रस्म से पूर्व तुलसी पूजन करते ब्रह्मधाम गादीपति व श्रद्धालु।
तुलसी मायरे की रस्म निभाई 

हर वर्ष की भांति ब्रह्मधाम गादीपति से तुलसाराम महाराज की ओर से गुरु प्याऊ जुंझाणी नाडी पर तुलसी-सालगराम विवाह के कार्य को लेकर मायरे की रस्म अदा की गई। 

इसमें ब्रह्मधाम से मायरा लेकर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज एवं अखाराम महाराज के अगुवाई में महामंत्री भंवरसिंह कनाना, कोषाध्यक्ष वीरधीचंद समदड़ी, न्यासी जसराज भिंडाकुआ, उम्मेदसिंह सणतरा, हनुमानसिंह गुड़ानाल, दीपसिंह बालोतरा, धनसिंह आसोतरा, लादूसिंह जसोल, वालसिंह कालूड़ी बिरम सिंह आदि ने तुलसाराम की आज्ञानुसार ठाकुरजी मंदिर गांव महिलावास जाकर विधिविधान से मायरे की रस्म अदा की गई।

10.11.13

आप अपना अमूल्य वोटडॉ.भवरलाल सिंह राजपुरोहित को देकर भारी मतो से विजय बनावे







डॉ.भवरलाल जी को आप सब समाज की जरुरत है दिखा दो इन दो कोडी की पार्टियों को समाज की एकता की ताकत और इतने वोटो से विजय बनाओ की किसी ने आज दिन तक सोचा भी ना हो ।।गोविन्दसिंह ठाकुरला ।।। 

सभी प्रवासी राजपुरोहित बंधुओ से विनती है कि सभी राजपुरोहित प्रत्याक्षियो को जिताने पूरा जोर लगाना है व् वोट से थोडा पहले जाकर अपने अनुसार मदद करनी है ....

8.11.13

नंदगांव में गो-नवरात्रि महानुष्ठान के तहत हुआ संत समागम


श्रीमनोरमा गोलोकतीर्थ नंदगांव में गोनवरात्रि महामहोत्सव एवं सुरभि महामंत्र जप अनुष्ठान के चौथे दिन विराट गोसेवा संत समागम हुआ। देश एवं राजस्थान के वरिष्ठ संतवृंदों की उपस्थिति में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए संतों एवं गोभक्तों ने गोरक्षा-गोसेवा की संपूर्ण क्रांति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कथा मंच से सुरभि प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुरभि महामंत्र जप अनुष्ठान एवं महायज्ञ जारी है तथा कई जापक वैदिक आचार्यों के नेतृत्व में निरंतर सुबह 6 से 9.30 तथा सांय साढ़े 3 से 7 बजे तक आहुतियां दे रहे हैं। आगंतुक रमणरेती मरूपर्वत पर स्थिति विशालतम व मनोरम यज्ञशाला की परिक्रमा गोमहिमा के साथ कर रहे है। रात्रिकालीन नानी बाई का मायरा धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

पथमेड़ा भावांजलि लोकार्पण-इस अवसर पर सूरत के गोभक्त योगेंद्र शर्मा की संगीतमय भजनों का सेट पथमेड़ा भावांजलि के रूप में व्यासपीठ से लोकार्पण किया गया। सुरभि प्राकट्य महोत्सव दिव्य भाव से भक्तों ने झूमते हुए मनाया। गोभक्त संत समागम से पूर्व व्यासपीठ से राजेंद्र दास महाराज ने गोभक्तमाल कथा में सुरभि मैया के प्राकट्य तथा गाय और प्रकृति के एक ही होने के विषय पर अनेक शास्त्रीय आधारों पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान संगीत सम्राट राधाकृष्ण महाराज के नेतृत्व में सुरभि प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। गोपाल एवं ग्वालों-गोपिकाओं की परंपरागत वेशभूषा में गोभक्त नर-नारियों ने भक्तिभाव से विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक झांकियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गोभक्त संत सम्मेलन का समापन-गोनवरात्रि महामहोत्सव के चौथे दिन गोभक्तमाल कथा के मंच से दो सत्रों में विराट गोभक्त संत सम्मेलन का प्रथम सत्र 12 से 2 बजे तक परम श्रद्धेय गोऋ षि स्वामी दत्तशरणानन्द महाराज के पावन सानिध्य, परम पूज्य व्यास पीठाधीश राजेन्द्रदास महाराज की निश्रा, परम पूज्य ब्रह्मसावित्रि पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राजस्थान गोसेवा समिति के संयोजक राधाकृष्ण महाराज, प्रदेश अध्यक्ष दिनेशगिरि महाराज, उपाध्यक्ष रघुनाथभारती महाराज सहित कई संतों के संचालन में कार्यक्रम का समापन हुआ। सम्मेलन में पूरे प्रदेश के विभिन्न गोभक्त-गोसेवक एवं गोशाला संचालक पहुंचे। राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेश महामंत्री पूनम राजपुरोहित ने सम्मेलन की प्रस्तावना रखी, महंत दिनेशगिरि महाराज ने समिति के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। गोऋ षि स्वामी दत्तशरणानन्द महाराज ने संपूर्ण गोसेवा-गोरक्षा हेतु शास्त्रीय, परंपरागत, व्यावहारिक उपायों पर अत्यंत सारगर्भित आशीर्वचन दिया।


 संतों ने गोभक्त सम्मेलन को किया संबोधित- श्रीपथमेड़ा गोधाम महातीर्थ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित ने बताया कि गोभक्त संत समागम में मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज-श्रीधाम वृंदावन, गोऋषि स्वामी दत्तशरणानन्द महाराज-श्रीपथमेड़ा, ब्रह्मसावित्रिपीठाधीश तुलछाराम महाराज-ब्रह्मधाम आसोतरा, परम हंस प्रज्ञानन्द महाराज-जगन्नाथपुरी, सवित् सोहमगिरि महाराज, बीकानेर, स्वामी सुमेधानन्द महाराज-पीपराली सीकर, महंत रमैयादास महाराज-देवरीधाम, देवानंद सरस्वती महाराज-कालंद्री, श्रीबुद्धगिरी मढ़ी के महंत दिनेशगिरी महाराज- फतेहपुर शेखावाटी, रघुनाथभारति महाराज- सिणधरी बाड़मेर, ब्रह्माधाम आसोतरा के युवाचार्य ध्यानाराम महाराज, मरूधरपीठाधीश रामकिशोराचार्य महाराज-गुढ़ामलानी, महंत रावतभारति महाराज-गोलमठ, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप महाराज-झुंझुनूं, आचार्य भागीरथदास महाराज-जाजिवला धोरा, महंत धर्मगिरि महाराज-बहरोड़, महंत तीर्थगिरि महाराज-मंडवारिया, संत सुजनदास महाराज- पाली आदि संतों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


गो पक्ष सभी स्तरों पर मजबूत करना होगा : गोभक्तमाल कथा में चौथे दिन महान विद्वत कथाकार मलूकपीठाधीश्वर द्वाराचार्य राजेंद्रदासजी महाराज ने सुरभि जन्मोत्सव के दौरान व्यासपीठ से आह्वान कियाकि भारतीय समाज गो हितों की रक्षा करने वाले सामाजिक तथा शासकीय पक्षों को ही अपना समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने गाय को साक्षात प्रकृति, ब्रह्मांड, चराचर जगत की जननी एवं पोषक कहते हुए गाय को मात्र प्राणी मानने वालों को नासमझ बताया। 


आप अपना अमूल्य वोट शकर सिंह राजपुरोहित को देकर भारी मतो से विजय बनावे


आहोर से 

सभी प्रवासी राजपुरोहित बंधुओ से विनती है कि सभी राजपुरोहित प्रत्याक्षियो को जिताने पूरा जोर लगाना है व् वोट से थोडा पहले जाकर अपने अनुसार मदद करनी है ....

आप अपना अमूल्य वोट महंत श्री निर्मल दास जी को देकर भारी मतो से विजय बनावे

सिवाना में पहली बार किसी महान तेजस्वी संत को कांग्रेस ने टिकट दी है यह सिवाना के नागरिकों के लिए बहुत सौभाग्य बात है की एक सिवाना मे संत सियासी होगे सिवाना संभाग के सर्व समाज के बन्धुओं से नम्र निवेदन है कि आप अपना अमूल्य वोट महंत श्री निर्मल दास जी देकर भारी मतो से विजय बनावे





Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) About Me (2) Acupressure (9) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) ARKYSS (56) Babu Singh (4) Balwant RajGuru (2) Balwant Singh (3) Biram singh (6) Blood (13) Brahma Temple (31) Communiy (56) dd Rajasthan (1) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (100) Dr Shivalika Sharma (9) durag singh (7) Facbook page (165) facebook (78) Gajendra Singh (2) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (38) Harish Singh (1) Hems Institute (7) Jalam Singh (6) Jankari (64) Janmdin (17) Jay Singh (1) JNVU (3) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (44) MLA Rajpurohit (25) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (40) News (155) Pahal (60) pathmeda (9) PM Narendra Modi (22) Poonam Singh (4) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (1) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) Rajpurohit News (456) Rajpurohit History (22) Rajpurohit News (1057) Rajpurohit Samaj (189) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (3) RJ Narendra (1) S P Singh (68) Sant Atmanand Ji Maharaj (6) Sant Khetaramji Maharaj (74) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (20) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (108) Santosh (6) Satender Singh (2) SAVE GIRL CHILD (8) sawai singh (127) Sawai Singh Rajpurohit (41) Share kare (52) Shishupal Singh (5) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (3) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (6) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) video (9) Vijay Singh (1) Vikram (Viksa) (9) virus post (16) website (35) WhatsApp (83) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) Yogendra Singh (7) YouTube (53) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (4) गायत्री महायज्ञ (5) गांव की जानकारी (7) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (54) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (33) जन्मोत्सव (35) जयंती (3) जयंती विशेष (42) जानकारी (40) जीवन परिचय (22) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (20) न्यूज़ (164) परमेश्वर सिंह (11) परिचय (3) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (3) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (12) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (40) राजपुरोहित समाज और जाति (3) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (77) विशेष (249) शत शत नमन (17) शुभकामनाएँ (84) शेयर/बँटना (302) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (11) श्री खेतेश्वर महाराज (130) श्री तुलछारामजी महाराज (184) श्री दत्तशरणनन्द जी (13) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (95) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (20) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (28) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (24) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (362) सूचना (271) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (36) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना