सिवाना।
भारत साधुसमाज के प्रदेसाध्यक्ष महामण्डलेश्वर महन्त निर्मलदास का गांधी चौक पर ढोल धमाको के साथ भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर मौजूद भक्त भाविकों ने गुरुदेव के जयकारे लगते हुए महाराज को फूल मालाओ से लाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए महंत निर्मलदास ने कहा कि पुरे भारत के मेलो में कुम्भ का मेला सबसे बड़ा होता है।
भारत में चार स्थानों पर कुम्भ के मेले भरते है। इन स्थानों पर देवताओ द्वारा समुन्द्र मन्थन के समय चार बुँदे अमृत की गिरी थी। कुम्भ में स्नान करने से सात जन्मों के पाप धूल जाते है ऐसी कुंभ कि मान्यता है। जो नही आ सके उनके लिए भी में महाकाल से प्राथना करके आया हु कि उन्हें भी उन्नति प्रगर्ति प्रदान करे। इस अवसर पर साधू समाज के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री चेतनगिरीजी महाराज मोकलसर, पादरू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसिंह पादरू, जबरसिंह काकू, पादरू चन्दनसिंह गुड़ा, कांग्रेस जिला सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित पादरू, लोकसभा महासचिव युथ कांग्रेस पहाड़सिंह रावणा राजपूत कुण्डल्, विधानसभा युथ अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह नोसर, युवा नेता किशोर कुमार साँखला, सम्पत जैन पादरू, जाकिर हुसैन बेलिम, विजयसिंह गुड़ा नाल, मालमसिंह मिठोङा, चेतन मेघवाल,जबरसिंह सिणेर, मोहनसिंह सिणेर ,किशोरसिंह राजपुरोहित असाड़ा, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित सिवाना महेंद्र सिंह राजपुरोहित सिणेर, त्रिलोकसिंह राजगुरु पादरू, नरपत सोढा राजपुरोहित पादरू सहित सैकडो लोग मौजूद थे।