न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

31.3.19

समाजसेवी श्री शंकर सिंह राजपुरोहित थोब के आकस्मिक निधन पर सादर श्रद्धांजलि


      राजपुरोहित समाज के हितैषी व सिवांची गेट समाज भवन के अध्यक्ष समाजसेवी श्री शंकर सिंह जी थोब के आकस्मिक निधन पर सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां परिवार सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है उनके निधन से परिवार के साथ समाज को भी गहरा आघात पहुँचा है , ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे व दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे ।

पूज्यश्री सुखदेव जी महाराज की निकाली गई बैकुंठी नम आंखों से दी विदाई

जय गुरुदेव 

जैसा कि आप को विदित है कि साक्षात शिवावतार, शिव के उपासक, ब्रह्मज्ञानी, परशुरामावतार, ज्योतिपुंज, युगपुरुष, कुलश्रेष्ठ एवं श्री श्री परम पूज्य खेतारामजी के परम शिष्य श्री श्री 1008 ब्रह्मर्षि सुखदेवजी महाराज गोलोकधाम वास हो गया है, ब्रह्म इच्छा अटल है, जिसके आगे हम सभी नतमस्तक है।
उनके पिता का नाम ​कस्तुरजी तथा माता का नाम सोनी बाई था। महाराज के निधन पर रायथल समेत आसपास के गांवो से हजारो की संख्या में भक्तगण अंतिम दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर पर पहुंचे।



निकटवर्ती ओडवाडा रायथल के बीच स्थित परशुराम मंदिर के गादीपति में श्री सुखदेव जी महाराज की बैकुंठी शनिवार को निकाली गई शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका देहांत हो गया था उनके अंतिम विदाई के दौरान राजपुरोहित समाज के ओडवाडा  रायथल सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। महंत की अंतिम विदाई मंदिर परिसर में रवाना होकर परिसर के बाहर तक ले जाई गई तथा मंदिर परिसर के पिछले स्थित कुटिया  पूज्य श्री का ब्रह्म संस्कार उनकी तपोभूमि परशुरामधाम रायथल में दिनांक 30 मार्च शनिवार सुबह 8 बजे पूरे विधि विधान से विदाई दी गई।

श्री निरमलदास जी महाराज श्री बालक दास जी महाराज सहित कई संत और समाज बंधु उपस्थित रहे जिन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की सुगना फाउंडेशन परिवार भी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है 

28.3.19

लोकसभा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का सुगना भवन आगरा में स्वागत किया गया

         आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आगरा लोकसभा सीट (सुरक्षित) के लिए प्रोफेसार सत्यपाल सिंह बघेल (एसपी सिंह कैबिनेट मंत्री) ने सुबह 10 को आवास विकास कॉलोनी से चुनाव प्रचार शुरू किया।

डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित स्वागत करते हुए

          प्रो एसपी सिंह कैबिनेट मंत्री का स्वागत सुगना भवन डॉ राजपुरोहित चिकित्सालय सेंटर पर किया गया सुगना फाउंडेशन संस्थापक श्री बीरम सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष एसपी सिंह, संयोजक और महासचिव डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित ने माला पहनाकर उनका पर स्वागत किया। साथ ही आरबी मेगास्टोर के संस्थापक हेमू भाई जैन साहब आदि ने माला पहनाई और कार्यकर्ताओं में माला पहनाने की होड़ लग गई। फिर उनका काफिला सेक्टर 7, 8,9 और 11 ओर बढ़ गए। रास्ते भर मोदी-योगी जिन्दाबाद, हमारे सांसद कैसा हो-एसपी सिंह जैसा हो नारेबाजी होती रही।


संस्थापक श्री बिरम सिंह राजपुरोहित स्वागत करते हुए

        उनके प्रचार व स्वागत जुलूस में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख थे
मीडिया प्रभारी सवाई सिंह माला पहनाकर स्वागत करते हुए

        विधायक जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज गर्ग, शिवशंकर शर्मा,मनोज शर्मा, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, विनय सिंह, विजय भदौरिया, मुकेश पालीवाल, विपिन जैन, शुमन जैन आदि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

आओ आज हम सिरेमिंदर का अमर इतिहास के बारे में जानें !

       श्री जलन्धरनाथपीठ सिरेमन्दिर जालौर लगभग 2000 वर्ष पुराना पीठ है, यह पीठ कणीयागिरी पर्वत पर स्थित है, इस कणीयागिरी पर्वत का वर्णन हमे त्रेतायुग से मिलता है !

      कणीयागिरी पर्वत पर स्थित शिश स्वरुप श्री जलन्धरनाथ पीठ श्री जलन्धरनाथजी की तपोस्थली है, यहाँ पर योगेश्वर अदर्श्य रुप में युगों योगो से तपस्यारत है,ईतिहास के जानकार कहते है कि यह पीठ लगभग 2000 वर्ष पुराना है !

      नाथपंथ का आरम्भ स्वयं भगवान शिवशंकर स्वरूप आदिनाथ से हुआ बताते है, योगेश्वर आदिनाथ के दो शिष्य थे, एक श्री मछंदर नाथजी महाराज और दुसरे श्री जलन्धरनाथजी महाराज,

       कालान्तर में पिंडलियां इस भांति हुई:-
श्री मछंदर नाथजी के शिष्य श्री गोरखनाथजी हुए, श्री गोरख नाथजी के शिष्य श्री सिद्ध विचार नाथजी "राजा भरथरी" हुए, उनके आगे श्री आत्म नाथजी, श्री भैर नाथजी, श्री भूचर नाथजी, श्री शितल नाथजी, श्री मंगल नाथजी, श्री संतोक नाथजी, श्री आम नाथजी, श्री सोम नाथजी, श्री महेश्वर नाथजी, श्री गूगल नाथजी, श्री गौतम नाथजी, श्री देव नाथजी, श्री गेबी नाथजी, श्री सुजान नाथजी, श्री मेहर नाथजी, श्री बुद्ध नाथजी, श्री पूर नाथजी, श्री निर्भय नाथजी, श्री सुकाल नाथजी, श्री गोमती नाथजी, श्री नवसो नाथजी, श्री मेघ नाथजी, श्री बसंती नाथजी, श्री हरी नाथजी, श्री भूर नाथजी, श्री शव नाथजी, श्री सोम नाथजी महाराज आदि हुए, आप को बता दूं कि इनका मुख्य पीठ राजा भर्तहरि वेराग्य पीठ अजमेर है !

       राजा भर्तहरि वैरागपीठ के पीठाधीश श्री सोम नाथजी महाराज के शिष्य श्री सुआ नाथजी महाराज विक्रम सवंत 1825 में जालौर पधारें और इस पीठ पर वैराग पंथ की स्थापना की थी, पहले के समय में साधुओं की आयु दो सौ, तीन सौ वर्षो की होती थी, केहते है कि श्री सुआ नाथजी महाराज अपनी योग माया साधना से 300 वर्ष तक जीवित रहे थे !

       श्री जलन्धरनाथजी महाराज ने जोधपुर दरबार श्रीमान मानसिंह जी को परचा, समत्कार दिया, उसी ख़ुशी में महाराजा श्री मानसिंह जी ने सिरेमन्दिर का निर्माण करवाया, पहले यह स्थान नाथजी रौ भाकर के नाम से जाना जाता था, यहाँ पर हजारों साधू संतो ने तपस्या की और अब भी कर रहे है !

      श्री सुआ नाथजी महाराज के शिष्य श्री भवानी नाथजी महाराज हुए और उनके आगे श्री भैरू नाथजी महाराज, श्री फूल नाथजी महाराज, श्री पूरण नाथजी महाराज, श्री केशर नाथजी महाराज, श्री भोले नाथजी महाराज, श्री शान्तिनाथजी महाराज हुए !

        अब वर्त्तमान में इस पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन श्री शान्ति नाथजी महाराज के शिष्य श्री श्री 1008 श्री गंगानाथजी महाराज  विराजमान है !

      आप समस्थ मित्र महानुभावो को ज्ञात होवे कि जालोरी पीरजी श्री 1008 श्री शान्तिनाथजी के बुजुर्ग शिष्य श्री कमलनाथजी महाराज है उनके परम शिष्य श्री निर्मलनाथजी है वे आपके यानी (श्री शांतिनाथ जी महाराज) पोत्र शिष्यरत्न है जो परसुरामजी की तपोस्थली मूंमी कन्नड देश में मैगलोर कदरीमठ के वर्तमान राजाजी बन कर ईस नाथ गांधी का नाम और भी देशों दिशाओ में गूंजा दिया है !

                  संग्रह कर्ता
    लेखक श्री जोरावरसिह राजपुरोहित
            ठिकाणा अर्थण्डी शासन

ओसियां थार स्कूल के यशवर्धन व अभिषेक राजपुरोहित हुए गोल्ड मेडल से सम्मानित


       केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त थार विद्यालय में 55 विद्यार्थियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्राॅन्ज मेडल्स देकर सम्मानित किया गया।
सुगना फाउंडेशन सदस्य यशवर्धन सिंह
       नेशनल साइंस ओलंपियाड और नेशनल मैथ ओलंम्पियाड की ओर से यशवर्धन सिंह राजपुरोहित, अभिषेक राजपुरोहित, दीपेंद्र सिंह, नरेंद्र , निकिता, देवेंद्र, स्वरूप चौधरी, दुर्गा कँवर, लक्षित, ऋषि चौधरी, ममता, सुमन बिश्नोई, रावल सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।


        इसी के साथ मानवेंद्र सिंह, हुक सिंह, ऋषि चौधरी, दयाल राम, लक्षित भाटी, प्रियंका, पूनाराम, रूपी, रावल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुराग, कृष्ण राठी, अभिषेक सिंह, किशोर कुमार, रावल सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया तथा दुर्ग दुष्यंत सिंह चौहान, शिवनारायण, आयुषी सोनी, प्रदीप , दिया चौधरी को ब्रांन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष बाबूराम डेलू ने बच्चों को मेडल पहनाकर बधाई दी इस दौरान राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे। थार स्कूल के प्रिंसिपल एम जी लामरे ने आभार जताया।

         सुगना फाउंडेशन परिवार की ओर से यशवर्धन सिंह सुपुत्र श्री सुखदेव सिंह, अभिषेक सिंह राजपुरोहित को बहुत-बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं आप इसी प्रकार परिवार और समाज का नाम रोशन करते रहे।

27.3.19

दिल्ली मे सम्मानित होगे ग्रीनमेन नरपत सिंह राजपुरोहित

   
       राजस्थान स्थापना पर दिवस 30 मार्च को हर साल मनाया जाता है इस मौके पर दिल्ली में सम्मानित ग्रीनमेन नरपत सिंह राजपुरोहित ।

       आपको बता दें कि पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित तिरंगा थाम कर निकले थे 22000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर और रोजाना करते थे वृक्षारोपण इतना ही नहीं नरपत सिंह राजपुरोहित पिछले 6 साल से अपनी खुद की सैलरी से पर्यावरण के लिए करते हैं इतना कुछ आपको जानकर हैरानी होगी मात्र ₹11000 की सैलरी में वह अपने सैलरी का लगभग 70 परसेंट रूपये सिर्फ और सिर्फ पर्यावरण मैं देते हैं योगदान। ओर अपनी बहन की शादी में 251 पौधे दिए थे दहेज में

      आपने बाड़मेर कोजाणियो की ढाणी मे  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमान अटल बिहारी वाजपेई जी की याद में भी रोपे  93 पौधे
        अगर हां, तो  इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...


      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..


राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 

 साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... 

गोविन्दसिह कालूड़ी बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बाड़मेर जिला प्रभारी

गोविन्दसिह कालूड़ी बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बाड़मेर जिला प्रभारी

बालोतरा- भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि नवभारत निर्माण महाअभियान अभियान के प्रदेश संयोजक लोकेश चतुर्वेदी के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कालूडी निवासी गोविन्दसिह राजपुरोहित कालूड़ी बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बाड़मेर जिला प्रभारी मनोनीत किया।
       इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा भाजपा संकल्प से सिद्धि नव भारत निर्माण महा अभियान का लअलग-अलग युवाओं की टीम बनाना तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जन जागृति अभियान चलाए जाएंगे ।
        गोविन्दसिह राजपुरोहित को मनोनीत करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का आभार जताया ।

                   न्यूज़By एस पी सिंह जी राजपुरोहित

क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...


      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..


राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 



25.3.19

नारवा गांव में श्रीमद् भागवत कथा आज से


गाँव नारवा में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा कथा 1 अप्रैल तक चलेगी । ओमप्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति श्री तुलसाराम जी के परम शिष्य वेदांताचार्यजी श्री ध्यानाराम जी महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं

.... 

क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...

      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..

राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 

 साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... 

होली मिलन समारोह एंड रंग पंचमी महोत्सव आज पाली में


            आप सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दंडी स्वामी श्री देवानंद जी सरस्वती महाराज के शुभ सानिध्य में रंग पंचमी के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह डांडिया गैर और प्रसादी का आयोजन दिनांक 25 मार्च सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से किया जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं स्थान स्वामी श्री आत्मानंद जी राजपुरोहित छात्रावास कॉलेज रोड पाली में रखा गया है ।


इस शुभ अवसर पर आप सभी समाज बंधु सपरिवार सादर आमंत्रित है।



      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..


राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 
,,

24.3.19

चेन्नई मे श्री सनातन धर्म विधालय द्वारा प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

           प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन


चेन्नई मे शनिवार को श्री सनातन धर्म विधालय द्वारा प्रतिभावान विधार्थी 2017 -18 का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ चेन्नई महानगर के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित मिन्ट स्ट्रीट के श्री सनातन धर्म विधालय प्रांगण मे शनिवार को प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला इकाई कि सदस्या बिन्दु शर्मा अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिशचन्द्र राजपुरोहित निम्बलाना उपाध्यक्ष शिवसिह राजपुरोहित बडीसवाई एवम पत्रकार बगसिह राजपुरोहित बागरा शामिल हुए।


    स्कुल प्राचार्य श्री मति एस लता के हाथो कक्षा 10 11 12 मे अव्वल रहे विधार्थीओ का मेडल एवम प्रस्सति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कक्षा 12 मे प्रथम स्थान पर पुजा के राजपुरोहित द्वितीय स्थान पर हीना एन देवडा तृतीय स्थान पर रितु परमार कक्षा 11 प्रथम स्थान पर निकिता आर द्वितीय स्थान पर खुश्बू एम तृतीय स्थान पर रविना टी कक्षा 10 मे प्रथम स्थान पर कसीना ए द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान पर जीनल कुमारी को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य एस लता सहित सहित सभी स्कुल अध्यापिकाए मौजूद थी



 चेन्नई से श्री बगसिह बागरा की रिपोर्ट

राजपुरोहित रघु रत्न पुरस्कार समारोह बीकानेर में

             राजपुरोहित रघु रत्न पुरस्कार समारोह 


       आज बीकानेर में श्री राजपुरोहित रघु सेना की ओर से रविवार को रविंद्र रंगमंच पर श्री राजपुरोहित रघु रत्न पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों क्षेत्रों से उल्लेखनीय योगदान करने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया गया। 


       राजपुरोहित रघु सेना कार्यक्रम का शुभारंभ किया केबिनेट मंत्री डा बी डी कल्ला खेतेश्वर भगवान की प्रतिमा के सामने माला पहनाकर और दीप प्रज्वलित करके किया ।


        इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, नोखा विधायक बिहरीलाल विश्नोई आदि मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहे।

     श्री राजपुरोहित रघु सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सिंह जी ने बताया कि राजपुरोहित रघु रत्न पुरस्कार 17 कैटेगरी में दिया जा रहा है। 


      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..

राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 
,,

राजपुरोहित की गैर हर साल की तरह आज भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है

     ऊमरलाई मठ के गादीपति महंत श्री रामानंद जी सरस्वती जी के सानिध्य में होली के त्यौहार पर बाड़मेर के पचपदरा क्षेत्र में निकलने वाली पारम्परिक राजपुरोहितों की गेर आज भी अपनी अनूठी पहचान रखतीं हैं।


       बगेर में शामिल लोग की मस्ती में चूर होकर गायन करते है। इसमें खास बात यह होती है कि दादा और पोता, चाचा और भतीजा तथा बाप और बेटा एक साथ मिलकर होली मनाते है और आपसी मनमुटाव भुलाकर रंगो की मस्ती में सराबोर होकर होली का जश्न मनाते है।

       राजस्थान में होली की परंपराए आज भी लोगों को अपनेपन और प्यार से जोडे रखती है और उसी में प्रदेश के दूसरे बड़े जिले की राजपुरोहित की गैर हर साल की तरह आज भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

         होली एक दिन बाद रामाश्यामा के दिन ऊमरलाई में राजपुरोहित की गैर निकलने के साथ परम्परा के रंग इस गेर में दिखाई देंगे। आज से नहीं बल्कि पीडियों से मारवाड़ की अनूठी परम्परा है गेर। चंग बजाते होली के गीत गाते लोगों की टोली को गेर कहा जाता है।

राजपुरोहित परिवार द्वारा 40 लाख की भूमि करणी माता मंदिर के लिये दान दी गयी ।

       राजपुरोहित(राजगुरू) परिवार द्वारा चालीस लाख की भूमि करणी माता मंदिर के लिये दान दी गयी ।

बीकानेर गगाशहर के श्रीमती कमला देवी राजपुरोहित धर्मपत्नी श्री मदन सिह राजपुरोहित(राजगुरू) गाव सिलारी हाल बीकानेर ने माँ करणी के मन्दिर के लिये चालीस लाख की ज़मीन दान की हैं। ज़मीन का साईज 1000 गज हे ।
इस मंदिर का नींव भी सन 2006 मे श्रीमती कमला देवी के हाथो से रखी गयी थी ओर मुरती की सथापना भी उनके कर कमलों द्वारा हुई हे ।


            आज मन्दिर भव्य रूप ले चुका है 
श्री मती कमला राजपुरोहित का कहना हे कि उन्हे माताजी के बार बार दर्शन देने के बाद ही उन्होंने मंदिर की स्थापना की बाद मे सम्पूर्ण मंदिर मोहल्लेवासीयो को सोप दिया गया ।
मंदिर का पता :-मा करणी इन्द्र बाईसा मंदिर
चौपडा बाडी ,गगाशहर ,बीकानेर
सम्पर्क :- सुरज सिह राजपुरोहित
+91-92521-32327,78208-32327

23.3.19

विश्व कि अनोखी होली नेचुरल होली एवं होली मिलन समारोह आगरा में आयोजित किया गया।


     होली के प्राकृतिक रंगों के साथ आंतरिक एवं बाह्य मानसिक  शारीरिक स्वास्थ्य एवं शाश्वत आनंद प्राप्ति के लिए प्राकृतिक चिकित्सा की शरण एवं होली मिलन समारोह होली आनंद रंगों के साथ उमंग का त्यौहार है इसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर आंतरिक और बाह्य चिकित्सकीय लाभ मिलता होता हैं।

      इसी कड़ी में आरोग्यश्री मेला समिति, द बोर्ड ऑफ हेमस ओशियन इंस्टीट्यूट जोधपुर, सुगना फाउंडेशन मेघलासिया  द्वारा विशेष प्राकृतिक होली का प्रोग्राम रखा गया ।

      समिति ने होली पर प्राकृतिक चिकित्सालय में मिट्टी के द्वारा होली के पर्व में शामिल सभी आगंतुकों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वच्छ निर्मल मां भारती की मिट्टी के स्नान जो कि हर्बल औषधियों के साथ गुलाब, गेंदा, पुदीना, ईत्र आदि का मिश्रण के सहित स्नान कर इस होली को और भी पवित्र और आनंदित बनाया जिससे स्वस्थ और आनंद की प्राप्ति कि गई।

     ये कार्यक्रम 21 मार्च 2019 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सफल आयोजन किया गया। स्थान डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं आरबी मेगा स्टोर, 710 सेक्टर 7, शिवालिक स्कूल के पास, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा । जिसका आगरा शहर वासियों ने भरपूर आनंद लिया।

श्री मनोज सिंघल( वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा ऐसे आयोजन हर बार होने चाहिए। आज रंगो के कितने दुष्परिणाम है लेकिन जो होली मिलन समारोह यहां पर आयोजित किया गया था उसमें किसी प्रकार की कोई रंगों का प्रयोग ही नहीं था जो वाकई अपने आप में काबिले तारीफ है इनके प्रयास कि हम तारीफ करते हैं


      इनकी रही गरिमा पूर्ण उपस्थिति श्रीमान बीरम सिंह राजपुरोहित (संरक्षक सुगना फाउंडेशन जोधपुर) डा आरबी शर्मा, श्रीमती डा सुषमा शर्मा ( प्रभारी) डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित (मुख्य चिकित्सा निर्देशन) एस पी सिंह राजपुरोहित (संयोजक), रविन्द्र कुमार जैन हेमा भाई (सहसंयोजक) श्रीमान सतीश गुप्ता जी पूर्व आबकारी कमिश्नर देहरादून, श्रीरामदेव जी शर्मा पूर्व मुख्य अभियंता महाराष्ट्र मुंबई मुंसिपल कारपोरेशन हाल आगरा (आमंत्रित सदस्य), विपिन जैन, सचिन जैन, मनोज सिंघल, योगेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, श्रीमती सविता खंडेलवाल, श्रीमती डा रेखाकवर, एडवोकेट प्रताप सिंह सिसोदिया (सदस्य) सवाई सिंह राजपुरोहित (मीडिया प्रभारी) (संयुक्त आयोजन समिति आरोग्यश्री मेला 2019,ओसियां द बोर्ड ऑफ हेमस ओशियन इंस्टीट्यूट जोधपुर,  सुगना फाउंडेशन मेघलासिया, आरबी मेगा स्टोर आगरा, डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान आगरा, डॉ राजपुरोहित इंटरप्राइजेज, हरीपर्वत आगरा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।



        डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित (मुख्य होली चिकित्सा निदेशक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष) ने बताया कि हमारे चिकित्सा केंद्र द्वारा विशेष प्राकृतिक होली का प्रोग्राम रखा गया जो कि एक प्रकार से प्राकृतिक साधना जैसा है। साधक संपूर्ण स्वास्थ्य एवं शाश्वत आनंद प्राप्त करना चाहता है तो उसे मनोरोग अर्थात्‌ आधि तथा शारीरिक रोग अर्थात्‌ व्याधि से मुक्त होना होगा। सभी रोगों का मूल मनोरोग है अर्थात्‌ मन की अस्वस्थ अवस्था है।
       ऋणात्मक विचार 😰, घृणा😖, क्रोध😫, चिन्ता😞, विषाद😒 आदि शारीरिक रोगों के लिए जिम्मेदार हैं। ये ही मन को क्षीण करते हैं और शरीर में रोग उत्पन्न करके कष्ट देते हैं।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य की पूरक है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर स्वस्थ रहता है और मन स्थिर रहता है। शरीर रोग रहित रहता है और जीवन सार्थक लगने लगता है। जब व्यक्ति जीवन में नियमों को नियमित ढंग से पालन करता है तब वह सुख-शान्ति व सफलता पाता है और उसक अपना जीवन संसार सागर पार करने के लिए एक माध्यम लगने लगता है। सारे सुख दिलाता है। अतः स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का अनुसरण करें।



21.3.19

तपस्या राजपुरोहित की हैट्रिक तीसरी बार बनी हेल्थ यूनिवर्सिटी की स्टेट टॉपर


      जोधपुर डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट तपस्या राजपुरोहित में राजस्थान हेल्थ यूनिवर्सिटी में टॉप किया है यूनिवर्सिटी की ओर से एमबीबीएस के मेंस एग्जाम में 80.7% मार्क्स हासिल कर तपस्या स्टेट टॉपर बनी है इससे पहले तपस्या ने 2016 और 2018 में एमबीबीएस फर्स्ट और सेकंड ईयर में भी मैंस एग्जाम में क्रमश 83.2 एवं 83.8% मार्क्स हासिल कर रही थी ।

      तपस्या अपनी सफलता का श्रेय भगवान टीचर्स और परिजनों और नियमित पढ़ाई को देती है
      तपस्या ने बताया कि वह सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहती है गौरतलब है कि तपस्या मूल रूप से समदड़ी के निवासी है उनके पिता डॉ दलपत सिंह राजपुरोहित डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन उम्मेद हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट है और माँ हाउसवाइफ है।


     कॉलेज के प्रिंसिपल एस एन राठौड़ का कहना है कि यह यह मेडिकल कॉलेज और यहां की फैकल्टी के लिए गर्व की बात है कि 3 साल से हमारे यहां के स्टूडेंट टॉप कर रही हैं सुगना फाउंडेशन परिवार की ओर से तपस्या राजपुरोहित को उनके उज्जवल भविष्य की कामना और शुभकामनाएं देता है

18.3.19

डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोनीत संगठन ने खुशी जताई

          बालोतरा क्षेत्र के सिलोर गांव के निवासी एवं बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता नमो एप्प के प्रदेश संयोजक पूर्व एबीवीपी प्रदेश मंत्री योगेन्द्र सिंह राजपुरोहित सीलोर को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रभावित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है ।


डॉ योगेन्द्र सिंह राजपुरोहित के  महामंत्री बनने पर सुगना फाउंडेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आपके उज्जवल भविष्य कि आप इसी प्रकार राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ते जाएं परिवार और समाज का नाम रोशन करें ऐसी मंगलकामनाएं।

8.3.19

महिला दिवस पर पिंकी राजपुरोहित को जिला स्तरीय विभाग का सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया गया

                राजपुरोहित जिला स्तर पर सम्मानित।

        जिला प्रसासन एवं महिला अधिकारिता जोधपुर के तत्वावधान में कार्यालय उपनिदेशक समेकित बाल विकास विभाग जोधपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंकी राजपुरोहित को जिला स्तरीय विभाग का सर्वश्रेष्ठ सम्मान माता यशोदा पुरस्कार जिसमे कार्यकर्ता को 5100 रुपये नगद व प्रसंशा पत्र उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग जोधपुर श्री मान दलवीरसिंह ढड्ढा व परियोजना अधिकारी द्वारा जोधपुर के टाऊन हाल में  प्रदान किया गया कार्यकर्ता पिंकी राजपुरोहित, सहायिका निरमा प्रजापत व आशा उमा जोशी द्वारा सँयुक्त प्रयास से एक आँगनवाड़ी केंद्र पर जिले में सबसे अधिक प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में 81 फार्म भर कीर्तिमान स्थापित किया है ।

   सीडीपीओ मेडम, सुपरवाइजर लिलम विश्नोई, कैलाश विश्नोई डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीषसिंह, महेंद्र कुमार, भारतीय मजदूर संघ से समन्धित संघठन आंगनवाड़ी अध्यक्ष प्रेमलता जीनगर, ज्योसना थानवी, ज्योति, संतोष, विमला, किरण आदि ने ख़ुशी व्यक्त कर राजपुरोहित को बधाई दी।

 सुगना फाउंडेशन परिवार की ओर से पिंकी राजपुरोहित जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आपके उज्जवल भविष्य की

महिला दिवस के मौके पर सुगना फाउंडेशन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

         8 मार्च यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस साल महिला दिवस पर #BalanceforBetter थीम रखी गई है यानी महिलाओं के लिए समान में जेंडर बैलेंस को बढ़ावा देना।  

     इस मौके पर सुगना फाउंडेशन अध्यक्षा ने भी एक शुभकामना संदेश संस्थान की ओर से प्रेषित किया 

      अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की सभी नारी शक्ति मातृसक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई हम अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिये खुद सक्षम बने हम घर परिवार समाज देश के लिए एक मिशाल बने यही हमारा कार्य हमारा कर्तव्य है..

    धरती पर जितने भी शुभ कार्य हुए हो रहे है उसमें मातृशक्ति का सम्पूर्ण योगदान होता है तब वह पूर्ण होता है जिंदाबाद माता बहने जिंदाबाद नमन वन्दन
               श्रीमती सन्तोष राजपुरोहित
         अध्यक्षा सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) About Me (2) Acupressure (9) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) ARKYSS (56) Babu Singh (4) Balwant RajGuru (2) Balwant Singh (3) Biram singh (6) Blood (13) Brahma Temple (31) Communiy (56) dd Rajasthan (1) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (100) Dr Shivalika Sharma (9) durag singh (7) Facbook page (165) facebook (78) Gajendra Singh (2) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (38) Harish Singh (1) Hems Institute (7) Jalam Singh (6) Jankari (64) Janmdin (17) Jay Singh (1) JNVU (3) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (44) MLA Rajpurohit (25) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (40) News (155) Pahal (60) pathmeda (9) PM Narendra Modi (22) Poonam Singh (4) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (1) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) Rajpurohit News (456) Rajpurohit History (22) Rajpurohit News (1057) Rajpurohit Samaj (189) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (3) RJ Narendra (1) S P Singh (68) Sant Atmanand Ji Maharaj (6) Sant Khetaramji Maharaj (74) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (20) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (108) Santosh (6) Satender Singh (2) SAVE GIRL CHILD (8) sawai singh (127) Sawai Singh Rajpurohit (41) Share kare (52) Shishupal Singh (5) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (3) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (6) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) video (9) Vijay Singh (1) Vikram (Viksa) (9) virus post (16) website (35) WhatsApp (83) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) Yogendra Singh (7) YouTube (53) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (4) गायत्री महायज्ञ (5) गांव की जानकारी (7) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (54) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (33) जन्मोत्सव (35) जयंती (3) जयंती विशेष (42) जानकारी (40) जीवन परिचय (22) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (20) न्यूज़ (164) परमेश्वर सिंह (11) परिचय (3) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (3) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (12) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (40) राजपुरोहित समाज और जाति (3) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (77) विशेष (249) शत शत नमन (17) शुभकामनाएँ (84) शेयर/बँटना (302) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (11) श्री खेतेश्वर महाराज (130) श्री तुलछारामजी महाराज (184) श्री दत्तशरणनन्द जी (13) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (95) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (20) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (28) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (24) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (362) सूचना (271) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (36) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना