7.2.24

राजपुरोहित महिला महाअधिवेशन की तैयारी के लिए जोधपुर में बैठक का आयोजन

मातृशक्ति तू ही आदिशक्ति 
राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा की नाडोल मे जून में होने वाला महिला महाअधिवेशन की भव्य तैयारी हेतु 
आज जोधपुर में दूसरी विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षो व महिला जिला के विशेष पदाधिकारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह के नेतृत्व में विशेष बैठक महावीर नगर प्रताप नगर जोधपुर में की गई।
 जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह ने कहा कि नारी का महत्व आदि शक्ति के रूप में हमेशा स्थापित रहा है नारी शक्ति महिला मंडल महासभा का एक अभिन्न अंग है नारी शक्ति का मजबूत होना महासभा का मजबूत होना सामाजिक दृष्टि से नारी शक्ति को अग्नि पंक्ति में लाना उनका मुख्य उद्देश्य भी है ।

इसी संबोधन में महिला जिला अध्यक्ष पूर्व ग्रामीण कमला कंवर खारा बेरा वह प्रदेश पदाधिकारी कांता कंवर अथणी ने कहा कि महासभा में नारी शक्ति को मान सम्मान देना उन्हें नेतृत्व प्रदान करना अपने आप में महासभा की सफलता का परिचय है ताकि यह संगठन सामाजिक व जनहित में 100 गुना अधिक मजबूत बनकर सामाजिक दृष्टि से सबसे बड़ा संगठन बनेगा ।
 महिला संरक्षक लाली कंवर सोनाणा महिला जोधपुर शहर जिलाअध्यक्ष सुनीता कंवर नोरवा महिला संगठन की विशेष पदाधिकारी संजू कवर ऊटाबर गीता कंवर ओसियां मंजू कंवर अराबा सुशीला कवर खींवसर ने वी संगठन को और अधिक मजबूती के साथ संपूर्ण बनाने के लिए अपनी-अपनी और से सुझाव व दिशा निर्देश दिये अधिक से अधिक राजपुरोहित समाज की महिलाओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया
 इस विशेष बैठक में जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष पर्वत सिंह बावड़ी, जोधपुर ग्रामीण पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूणावास, वह जोधपुर ग्रामीण पश्चिम जिला अध्यक्ष सतीश सिंह भाटेलाई ने वी शिरकत की संगठन को और अधिक मजबूती व नाडोल में महिला अधिवेशन को सफल बनाने के सुझाव दिए।

 दो कदम नारी शक्ति के मान सम्मान के लिए दो कदम हम चले एक कदम आप चले राजपुरोहित समाज


राजपुरोहित की शादी में राजस्थानी कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देखें राजपूरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल पर


 यह भी पढ़े 👇

1 comment:

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911