26.11.12

आसोत्रा मे गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन विश्व कल्याण के लिए दी 24 हजार आहुतियांहजार आहुतियां

यज्ञ से मानव व प्राणी मात्र का कल्याण होगा। नि:संदेह संसार में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से छुटकारा मिलेगा। गौ सेवा, पक्षियों की सेवा व गरीबों की सहायता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। ये उद्गार ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज ने रविवार को ब्रह्मधाम आसोतरा पर आयोजित गायत्री महायज्ञ के दौरान व्यक्त किए। रविवार को महायज्ञ में महामंडलेश्वर हंस स्वामी महेश्वरानंदपुरी जाडण, महामंडलेश्वर स्वामी जसराजपुरी, स्वामी प्रेमानंद जाडण, स्वामी अवतारपुरी जाडण, महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, सांसद बद्रीराम जाखड़ भी ब्रह्मधाम पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मधाम व वैकुंठधाम के दर्शन कर यज्ञ में आहुतियां दी तथा तुलछाराम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ एवं ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि सभी संत महात्माओं और सांसद का ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास की ओर से सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन महायज्ञ में यज्ञाचार्य एवं विद्वान 11 पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान तुलछाराम महाराज सहित यजमानों ने 24 हजार आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


श्री ब्रह्मधाम गादीपति श्री १००८ श्री तुलछाराम जी महाराज ने कहा 'महायज्ञ से वायुमंडल शुद्ध होता है' 
साभार 
भास्कर बालोतरा
 www.bhaskar.com
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

2 comments:

  1. aahutiya dene ki bajay kuch practial m kare to better h.
    or aap esi posts ki bajay social useful post dale to behtar hoga.

    ReplyDelete
  2. jethu singh ji aap jara social media me likhne ki bajae exam me likhe to bettr hoga.
    aaj hamara samaj jaha pahucha he usme inhi logo mahatmao ki den he jinme aap kamia nikal rahe he,
    hamare ese bhi bhai he jo dur bethe he, unko pta hona chahiye ki hamare asotra or samaj me kya activity ho rahi he iske liye shyam ji ki pahal ka me hardik abhinandan krta hu,jinki vajah se hamare se dur bethe bhai bhi social media se sb jan pate he.

    samaj ke sath chaliye support kare, apki or hamari is samaj ko jarurat he ,
    or ha jethusingh ji aap purohit ki jagah rajpurohit likhe to or bhi behtr hoga,
    bura mt maniyega bt kamia nikalne jao to har jagah kamia mil jati he ,aap me bhi,
    so think positive n be happy alwayz
    :-)
    jai kheteswr

    ReplyDelete

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911