23.4.13

SHRI KHETESHAWAR JAYANTI 2013 BHAVYA SHOBHA YATRA SAMPAN



राजपुरोहित समाज के आराध्य देव ब्रह्मऋषि संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर(खेतारामजी) महाराज 101 वीं जयंती पर जोधपुर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाल कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई! इस भव्य शोभायात्रा में समाज बंधुओं और सुगना फाउंडेशन मेघालासिया तथा अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया! शोभायात्रा का समापन समाज बंधुओं के सामूहिक प्रसादी ग्रहण के साथ हुआ!


राजपुरोहित समाज ने शुक्रवार को श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती पर 12 वीं रोड़ चौराहे स्थित खेतेश्वर मार्ग से सुबह 11:15 बजे रैली निकाली! यह रैली सरदारपुरा, 5वीं रोड पर सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया के सरंक्षक ठा.श्री सुजन सिंह ,ठा.श्री भवर सिंह, श्री विरम सिंह राजपुरोहित ने गुरुदेव गादीपति श्री 1008 श्री तुलछा राम जी महाराज का भव्य स्वागत, अभिनन्दन भी किया इस अवसर पर हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट के अध्यक्ष श्री हीर सिंह ने समाज बंधुओं का स्वागत किया फिर रैली शनिश्चरजी का थान, जालोरी गेट पहुंची! यहां से प्राचीन शहर में प्रवेश किया! सिरे बाजार होते हुए यह दोपहर बाद यह रैली रेलवे स्टेशन से सरदारपुरा स्थित समाज के छात्रावास पर पहुंचकर संपन्न हुई।



संत खेतेश्वर की जयंती पर निकली शोभा यात्रा जोधपुर। संत खेतेश्वर ऐसे संत थे, जिन्होंने हिंसा का विरोध किया। राजपुरोहित समाज को एकजुटता में बांधा। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए पहल की। सोमवार को उनकी 101वीं जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा में शहर का इन्हीं रूपों से साक्षात्कार हुआ। बाल्यावस्था में दिए गए संदेशों, शादी के वक्त ब्रह्मचर्य के लिए युवती को बहन बनाना। बकरे की बलि को रुकवाना। ट्रेन रुकवाकर संत महिमा बताना यह सब झांकियों में था। इस यात्रा की अगुवाई ब्रह्मचर्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के पीठाधिपति संत तुलछाराम महाराज ने की। शोभायात्रा12वीं रोड से प्रारंभ हुई।जालोरीगेट होते हुए खाड़ाफलसा, आडा बाजार एवं त्रिपोलिया चौराहे से नई सड़क, सोजतीगेट होते हुए 




पचरंगी साफे से अटा शहर

सहरिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा
शोभायात्रा के मार्ग में कई जगह बारां जिले से आई सहरिया नृतकों की टोली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। एक ओर पंजाबी ढोल पर नाचते लोग दूसरी और रंगों से सरोबार सहरियां कलाकारों के नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का लोगों ने खूब आनंद लिया।


 सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री उम्मेंद सिंह राजपुरोहित मेघालासिया ने बताया की :- शोभायात्रा में खेतेश्वर महाराज की सवारी के साथ ही कारों एवं ट्रैक्टर ट्राली पर भगवान श्री राम, श्री हनुमान, लोक देवता श्री बाबा रामदेव, श्री शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण , श्री गणेश,मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र थी! शोभायात्रा में वतन के लिए प्राण निछावर करने वाले शहीद भगतसिंह,राजगुरु व चंद्रशेखर आजाद की फांसी वाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही थी!


खेतेश्वर जयंती पर निकली शोभायात्रा का मार्ग में कई जगह सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया।इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ कीओर से स्वागत किया गया। इसमें महिला अध्यक्ष रमा ओझा, इंद्रा राजपुरोहित, मंजू कल्ला, प्रेमलता गौड़, महासभा के जिलाध्यक्ष कमल जोशी,पवन आसोपा व जगतनारायण जोशी सहित अनेक लोग शामिल हुए। मार्ग में मुस्लिम समुदायके लोगों ने भी स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।


Baal Sannyaasi  

सुगना फाउंडेशन मेघालासिया के कार्यकर्ता 
सुगना फाउंडेशन के कार्यकर्ता ओम सिंह 

सुगना फाउंडेशन मेघालासिया के कार्यकर्ता में डॉ.सज्जन सिंह ,डॉ.राजेश आरोड़ा, एस पी सिंह , सुखदेव सिंह, भीम सिंह, मोती सिंह ,डॉ. मदन प्रताप सिंह, उगम सिंह, भरत सिंह ,येस सिंह ,पद्म सिंह,ओम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

1 comment:

  1. भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता खोलना अब बिल्कुल आसान
    बचत खाता खोलिए ON-LINE....
    भारतीय स्टेट बैंक में On-Line बचत खाता खोलने के लिए
    बैंक की वेब साईट http://sbi.co.in/ पर दी गई लिंक पर जाकर
    ऑनलाइन फार्म भरें,
    TCRN एवं TARN नंबर तुरंत SMS पर प्राप्त करें,
    पूरी तरह भरे हुए फार्म का प्रिंट भी निकालें,
    प्रिंटेड फ़ार्म में निर्दिष्ट स्थानों पर हस्ताक्षर करें,
    प्रिंट आउट के साथ अपने दस्तावेज
    1.अभी हाल में खिंचवाए हुए २ पासपोर्ट आकार के फोटो
    में से एक फ़ार्म पर ठीक तरह से चिपकाएँ
    एवं दूसरा प्रिंट आउट के साथ पिन से संलग्न करें),
    2. पहचान के प्रमाण की फोटो कॉपी पर स्वयं के हस्ताक्षर कर (स्व-प्रमाणित प्रतिलिपि /Self Attested Copy)संलग्न करें !
    3 पते के प्रमाण की फोटो कापी स्वयं के हस्ताक्षर कर (स्व-प्रमाणित प्रतिलिपि /Self Attested Copy)संलग्न करें!
    4.खाता खोलने हेतु प्रारंभिक राशि रु ........../की भरी हुई जमा पर्ची संलग्न करें !
    5.फ़ार्म के साथ प्रस्तुत की जा रही फोटो-कॉपी के,
    बैंक अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण हेतु,
    puri jankari is link par dekhe
    http://sawaisinghrajprohit.blogspot.in/2013/05/blog-post.html

    ReplyDelete

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911