30.5.13

श्री खेतेश्वर महाराज पंचधाम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का धूमधाम से हुआ आगाज

बागोड़ा रोड पर राजपुरोहित समाज की ओर से नवनिर्मित ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज पंचधाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आगाज बुधवार को गाजे-बाजे के साथ हुआ। पांच दिवसीय महोत्सव के तहत पहले दिन ब्राह्मणों के आचार्यत्व में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। महोत्सव में साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोगों ने शिरकत की। प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन सवेरे से ही समाज के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पुरुष पारंपरिक वेशभूषा चुनरिया साफा और धोती-कुर्ता पहने हुए थे। वहीं महिलाएं भी पारंपरिक परिधान में सजी हुई थी। सवेरे 10 बजे तक सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग जुट गए। इधर, प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को पंडितों के आचार्यत्व में प्रायश्चित कर्म, दशाविधि स्नान, प्रधान संकल्प, गणेश पूजन, नांदीश्राद, ऋत्विज वरण, वर्धनी पूजन, मंडप प्रवेश, मंडपांग गणपति पूजन, स्थापित देवताना पूजन, प्रधान देव आह्वान पूजन, कुंड पूजन, ग्रह होम समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पहले चढ़ावों के लाभार्थी परिवार के सदस्य वरघोड़े के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वरघोड़े में लाभार्थी परिवार के सदस्य खेतेश्वर महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं युवा सदस्य गुलाल और अबीर की फुहारों के बीच झूम रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग उपस्थित थे। 

चढ़ावों के लाभार्थियों का बहुमान 

प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तहत आयोजन समिति की ओर से पहले दिन विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थियों का बहुमान किया गया। लाभार्थियों को श्रीफल, साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

आज ये होंगे कार्यक्रम 

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को ब्राह्मणों के आचार्यत्व में विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें यजमानों द्वारा आहुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा गणपति पूजन, स्थापित देवतानां पूजन, आवर्तन प्रारंभ, कुटीर होम के कार्यक्रम होंगे। 

कल निकलेगी शोभायात्रा 

ब्रह्मऋषि श्रीखेतेश्वर महाराज पंचधाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 31 मई शुक्रवार को ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में कलशधारी बालिकाएं, सुसज्जित हाथी, घोड़े, ऊंट और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण की केंद्र रहेगी। 

संत शिरोमणी का स्वागत 

खेतेश्वर पंचधाम मंदिर की प्रतिष्ठा के पहले दिन साकेत आश्रम सुमेरपुर के संत शिरोमणी रामानंद सरस्वती महाराज ने शिरकत की। महाराज के पहुंचने पर राजपुरोहित समाज की ओर से उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। 


सायला. श्रीखेतेश्वर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन पूजा में बैठे यजमान। 
साभार www.bhaskar.com

क्या आपको यह न्यूज़ /जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो .इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...सवाई

विजित करे

Facebook Join us Page 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911