23.7.13

ब्रह्मधाम आसोतरा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ब्रह्मधाम आसोतरा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीर्थ के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि सवेरे अनंत श्री विभूषित ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज ने हजारों भाविकों के साथ विधि विधान से प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन ब्र्रह्मऋषि ब्रह्माशांवतार गुरु महाराज श्री खेतेश्वर महाराज की पादूका पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री गणेश पूजन, श्री ब्रह्माजी को पूजन कर गुरु महाराज की पादूका पूजन कर श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन किया गया। श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर ने अणदाराम महाराज, वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, अखाराम महाराज सहित हजारों की तादाद में भाविकों के साथ गुरु महाराज श्री खेतेश्वर की महाआरती कर समाज व देश में खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्य पांडाल में श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज का वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज, अखाराम महाराज व हजारों भाविकों ने पूजन कर गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंत्री ने बताया कि गुरु महाराज का चातुर्मास आसाढ़ शुक्ला पूर्णिमा से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा (22 जुलाई से 19 सितंबर) तक ब्रह्म सरोवर पर आयोजित होगा। 

गुरु पूर्णिमा को शाम श्री ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज ने श्री ब्रह्माजी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर, शिव धुणा व गुरु मंदिर में पूजा-अर्चना कर शाम 7 बजे बड़ी संख्या में भक्त-भाविकों के जुलूस के साथ चातुर्मास तप के लिए श्री ब्रह्म सरोवर पर प्रस्थान किया। दो माह तक गुरु महाराज के प्रतिदिन 8 बजे से 10 बजे तक व दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक दर्शन लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में शिव महापुराण कथा व श्रीरामचरित्र मानस कथा व भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक व शाम 5 बजे से 6 बजे तक होगी। वहीं श्रावण मास में प्रतिदिन शिव रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। 

इस अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष मंगलसिंह कालूड़ी, सुल्तानसिंह बावड़ी, हेमसिंह महाबार, वीरदीचंद समदड़ी, हनुमानसिंह इंद्राणा, जसराज भिंडाकुआ, बुद्धसिंह धारणा, पुखराज जसोल, रामलाल बालोतरा, कानसिंह बिसु, रामसिंह अराबा, बादरसिंह सरवड़ी, मेहराराम आसोतरा, भंवरसिंह अराबा, रुपसिंह अर्थंडी, पूर्व उपाध्यक्ष वगतावरसिंह माजीवाला, पूर्व महामंत्री गिरधारीलाल बालोतरा, पूर्व महांमत्री मनफूलसिंह आड़सर, शिव एसडीएम मोहनसिंह, जोधपुर डीएसपी पहाड़सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे। 

News By:- भास्कर
क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो .इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...सवाई

विजित करे

Facebook Join us Page 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911