30.8.13

आसोतरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

सजी श्री कृष्ण की प्रतिमा तथा महाआरती करते साधु संत व भक्त। 

 ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर श्री जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शनार्थ पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि प्रात:काल से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान पूरे मेले-सा माहौल बन गया।

ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज के द्वारा डॉ. सागरभाई पांडेय के मंत्रोच्चार के साथ सर्वप्रथम गणपति पूजन किया गया। श्री कृष्ण जन्म स्थल मंडप को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। 
श्री कृष्ण की प्रतिमा 

इसके बाद श्री कृष्ण की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान करवाकर श्रृंगार कर मंडप को बंद किया गया। ठीक रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय मंडप का द्वार खोलने के समय श्रद्धालुओं ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की.., के जयकारों से ब्रह्मधाम का गूंज उठा। इसके बाद महाआरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त-भाविकों ने भाग लिया। महाआरती के बाद पंजीरे व पंचामृत का प्रसाद भक्तों में वितरित की गई। महोत्सव के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
 श्री कृष्ण के दर्शनार्थ पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा
साभार :- www.bhaskar.com

विजित करे

Facebook Join us Page 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

1 comment:

  1. जय श्री कृष्णा
    ब्रह्मऋसीयो को कोटी कोटी वंदन ।

    जय खेतेश्वर दाता री।

    ReplyDelete

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911