30.5.16

राजपुरोहित समाज की उभरती सामाजिक संस्था राजपुरोहित यूथ फेडरेशन चेन्नई

 राजपुरोहित यूथ फेडरेशन चेन्नई राजपुरोहित समाज की उभरती सामाजिक संस्थाओ में से एक है | जो आज मानव हित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है | राजपुरोहित यूथ फेडरेशन की स्थापना अप्रैल 2016 में हुई | इसके संस्थापक माननीय जगदीश सिंह गुद्लाई है | राजपुरोहित यूथ फेडरेशन में वर्तमान में 25 कार्यकर्ता है | इस संस्था की खास बात यह है की अन्य संस्थाओ की तरह इस संस्था में न कोई अध्यक्ष है न कोई उपाध्यक्ष न सचिव | सभी जुड़े लोगो को एक ही पद मिलता है




 वह है कार्यकर्ता का | इस सामाजिक संगठन ने अभी तक चेन्नई में अतिव्यस्त मार्गो पर रोजमिल्क(गुलाब का शरबत) तथा ठंडी छाछ के मुफ्त वितरण का कार्य किया है | अभी तक ये 8000 गिलास रोजमिल्क तथा 10000 गिलास छाछ का वितरण कर चुके है | तथा इनका अगला लक्ष्य चेन्नई में अत्यधिक गरीब लोगो के लिये निशुल्क भोजन की व्यवस्था करना है |
‪#‎सलाम‬ है इस मानवता की भावना को | आशा है की ये संगठन ऐसे ही मानव हितो में कार्य करता रहे और समाज का नाम रोशन करता रहे |

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911