24.10.16

जालोर में राजपुरोहित बालिकाओं का एक दिवसीय संस्कार प्रेरणा शिविर









- अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के तत्वावधान में अनन्त विभुषित स्वामी आत्मानंदजी समाधि गुरू मन्दिर रेलवे क्रोसिंग जालोर में राजपुरोहित बालिकाओं का एक दिवसीय संस्कार प्रेरणा शिविर अनन्त श्रीविभूषित ब्रह्मर्षि सदगुरू श्री तुलछारामजी महाराज की सत्प्ररेणा से 8 बार स्वर्ण पदक विजेता वेदान्ताचार्य डाॅ. ध्यानारामजी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।


शिविर का शुभारंभ आचार्य प्रदीप द्वारा दीपवंदना एवं वेदान्ताचार्य द्वारा गुरूवर एवं ब्रह्मा तथा माॅ शारदा के पुष्पहार समर्पित करने के साथ हुआ। शिविर में जालोर, आहोर, सायला, भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाडा, सांचैर एवं चितलवाना तहसील से 937 बालिकाओं ने भाग लिया। वेदान्ताचार्य द्वारा कर्म प्रधान एवं सदगुणों के उपदेश के साथ बौद्धिक सत्रों का प्रारम्भ किया। प्रथम सत्र में दुर्गसिंह खाराबेरा ने जीवन में सदाचार के महत्व वर प्रकाश  डालते हुए व्यक्तित्व निमार्ण की तकनिकी से परिचित करवाया। उन्होने विभिन्न प्रकार से संस्कार को परिभाषित किया गया। दर्गसिंह ने अपने उदबोघन में सृष्टि निर्माण के विज्ञान से परिचित करवाया गया।


सदगुणों के विकास पर दिया बल - भोजनोउपरान्त आयोजित द्वितीय सत्र में वक्ता शंकरसिंह आसोत्रा ने आदर्श दिनचर्या एवं समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदगुणों के विकास पर बल दिया।

श्री शंकरसिंह ने अपने उदबोधन में ब्रह्म मुर्हत में जागने की लाभ के बारे में बताया। उन्होने बताया कि मोबाईल संस्कृति से हम अपनों से दूर जा रहे है। एवं उसके उपयोग की सहीं स्थिति से परिचित करवाया।


बालिकाओं को कर्तव्यों से परिचित करवाया  - शिविर के तृतीय बौद्धिक सत्र में सुश्री नीलम दीदी ने बालिकाओं शक्ति स्वरूपा बताते हुए उनके कर्तव्यों से परिचित करवाने का ओजस्वी उदबोधन दिया। शिविर में भारतीय संस्कृति महान का गुणगान किया गया।
बालिकाओं में दिखा उत्साह - शिविर में जिलभर से आई बालिकाओं में उत्साह दिखाई दिया। गतवर्ष बालकों से शिविर से दुगुने से ज्यादा बालिकाओं ने संस्कार शिविर में भाग लेकर एक ऐतिहासिक रिकोर्ड कायम किया।

विश्व शान्ति प्रार्थना के साथ शिविर का हुआ समापन - बालिका संस्कार प्रेरणा शिविर में शुभारम्भ दीप वंदना एवं मंगलाचरण से हुआ। शिविर में रमेशकुमार सांथु ने ब्रह्मतेज नित दिव्य रूप गीत की प्रस्तुति दी। पूनम एवं अंजली कुआरडा ने गाॅव-गाॅव गीता के गुण गाते है गीत की प्रस्तुती दी गई। शिविर के समापन सत्र में वेदान्ताचार्य डाॅ. ध्यानारामजी महाराज ने बालिकाओं के प्रश्नों उŸार दिए तथा आचार्य प्रदीप के साथ सभी ने विश्व शान्ति प्रार्थना की। शिविर के दौरान मंच संचालन कविता तिवारी, पूजा रायथल, भावना कुमारी जालोर ने किया।  शिविर लक्ष्मणसिंह भांगली ने बताया कि जिले भर से आये सभी कार्यकर्ताओं एवं समाजबन्धुओं ने पूर्ण मनायोग से सहयोग दिया। लक्ष्मणसिंह ने सभी का अभार प्रकट किया। इस अवसर जालोर जिले एवं आसपास के राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर by श्रीसुखदेव सिंह राजपुरोहित


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911