हनुमानगढ़ राजपुरोहित समाज के गुरु महाराज श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज का जंक्शन रेलवे स्टेशन पर राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष श्री भंवर सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में समाज के लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जैसे ही श्रीतुलसाराम जी महाराज के चरण भटनेर की धरा पर पड़े वैसे ही राजपुरोहित समाज के लोगो द्वारा जोरदार पुष्प वर्षा से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया समाज के अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरोहित ने बताया की श्रीतुलसारामजी महाराज जो राजपुरोहित समाज के आराध्य गुरु है बाड़मेर के आसोतरा ब्रह्मधाम आश्रम से चार धाम की तीर्थ यात्रा पर जा रहे है इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक के ऍमडी रविंदर राजपुरोहित रतन राजपुरोहित संतोष राजपुरोहित पीडब्लूडी के एसी विजय सिंह राजपुरोहित गणपत सिंह जेठू सिंह अशोक सिंह कमलेश सुरेश गोपाल सिंह किशन सिंह लक्ष्मण सिंह मूलसिंह नारायण सिंह आदि मौजूद थे

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911