23.12.16

बीकाणा का लाल सहदेव राजपुरोहित सिडनी मे करेगा साॅफ्टवेयर शोध

बीकानेर

यहां के सहदेव सिंह राजपुरोहित सॉफ्टवेयर तकनीक की नई जानकारी हासिल करने के लिए सिडनी रवाना हो गए हैं। वे वर्तमान में बैगलूर स्थित एक फ्रांस की कम्पनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 

सहदेव ने बताया कि उन्हें कम्पनी की ओर से सिडनी में सॉफ्टवेयर तकनीक में हो रहे बदलाव की जानकारी के लिए भेजा गया है। उन्होंने पूर्व में भी कई सॉफ्टवेयर तैयार किए हैं, जिन्हें देशी-विदेशी कम्पनियों ने सराहा था। 

सहदेव ने बैगलूर से ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिक्षा हासिल की थी। सहदेव के पिता विक्रम सिंह राजपुरोहित वर्तमान में वेटरनरी विश्वविद्यालय में सहायक लेखाधिकारी पद पर कार्यरत है।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911