समाज विशेष सिरोही (25 दिसम्बर 2016)
खेतेश्वर सेवा संस्थान (सिरोही) की बैठक का आज पुरोहित भवन सिरोही में आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से रमेशजी (नानरवाडा) को संस्थान संरक्षक, कनैयालालजी (सिदरठ) को अध्यक्ष, इंद्रजीतसिंहजी (सनवाड़ा) व दिनेशजी (चडुआल) को उपाध्यक्ष, भरतजी (कालन्द्री) को सचिव, अरविंदजी (रेवदर) को सह-सचिव, विक्रमजी (मंडवारा) को कोषाध्यक्ष, कमलेशजी (सनवाड़ा) को सह-कोषाध्यक्ष, लक्ष्मणजी (मो.नगर) को व्यवस्था प्रमुख, मनोजजी (सिरोही) को संगठन मंत्री, मनीषजी (धान्ता) को सह-संगठन मंत्री, मोहनजी देशप्रेमी (पाडिव) को मीडिया प्रभारी व गणेशजी (कैलाशनगर) को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्यकारणी में दिनेशजी (मनादर), सुरेशजी (मो.नगर) व ललितजी (कैलाशनगर) को सदस्य बनाया गया। बैठक में सुरेशजी (पाडिव) को संस्थान में सदस्यता दी गई। आज की बैठक में चिकित्सा शिविर-कैलाशनगर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पेश किया गया। चिकित्सा शिविर के सफ़ल आयोजन के लिए सभी भामाशाह, सहयोगकर्ता एवं कार्यकर्ताओं का संस्थान अध्यक्ष द्वारा आभार-अभिनंदन व्यक्त किया गया। बैठक में विप्र फाउंडेशन युवा मंच के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर समाज रत्न मनोजजी (सिरोही) व संस्थान के नव अध्यक्ष कनैयालालजी (सिदरठ) का फूलमाला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाए दी गई।
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911