11.12.16

राजपुरोहित समाज के युवा परिषद् ने रोष प्रकट किया


ओसिया। राजपुरोहित समाज की युवा परिषद् भाजपा से खफा। राजपुरोहित समाज का भाजपा के प्रति इतना समर्पण होने एवं एकमात्र विधायक होने पर भी राजस्थान सरकार में मंत्री नही बनाने पर युवाओं में खासा रोष व्याप्त है। युवाओं ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से ऐसी अपेक्षा नही थी, राजपुरोहित समाज का 70 प्रतिशत वोट है, वे शुरू से ही भाजपा के साथ है। फिर भी राजस्थान के हर राजपुरोहित परिवार ने भाजपा से रिश्ता तोड़ा है। राजस्थान भाजपा नेतृत्व ने युवाओं की अपेक्षाओं को अपने पैरो तलें रौदा है।
राजपुरोहित समाज को भाजपा नेतृत्व से एकमात्र विधायक को मंत्री अथवा संसदीय सचिव बनाने की पूर्ण आशा थी, परन्तु ऐसा नही होने से युवा काफी निराश है। भविष्य में युवा भाजपा को समर्थन देने की बात पर एक बार पुनः विचार करने पर मजबूर होंगे।

इस अवसर पर युवा परिषद् के प्रदेश मंत्री सुनील राजपुरोहित थोब, मोतीसिंह तिवरी, प्रेमसिंह बस्सी, भगवानासिंह धेवड़ा, गोविन्द सिंह, महेन्द्र सिंह बांसनी, सवाई सिंह मथानिया, सवाई सिंह भैसेर, ओमसिंह, पेपसिंह बनोकाबास, बलवीर सिंह, सोहन सिंह, जोरसिंह बड़ला, रामसिंह बस्सी सवाईसिह थोब Bjp ने भाजपा सरकार की आलोचना की एवं रोष व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911