🙏🌹पिलोवनी ने पेश की स्वागत-मिसाल🌹🙏
आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी तक पाली में प्रस्तावित बालक संस्कार शिविर के मद्देनजर 6/12/16 को वीर सोमोजी के वंशज व रोहिणी के पुत्रों ने वेदान्ताचार्य ध्यानारामजी महाराज (ब्रह्मधाम आसौत्रा) के स्वागत का ऐसा शानदार उदाहरण पेश किया कि गुरुदेव ने भी पिलोवनी की आध्यात्मिक चेतना की बहुत प्रशंसा की।
रोहिणी मण्डल के बैनर तले व साध्वी नन्दाबाईसा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज रोहिणी धाम पर गुरुदेव द्वारा रोहिणी माता के माल्यार्पण से हुआ।
धाम पर साध्वी नन्दाबाईसा द्वारा गुरुदेव का बहुमान किया गया।धाम से पिलोवनी गांव मुख्य दरवाजे तक लगभग दो किमी. के इस मार्ग पर युवाओं द्वारा सौ से अधिक मोटरसाईकिलों व विभिन्न वाहनो के जुलूस द्वारा गुरुदेव की आगवानी की गई।
ढोल-नंगाड़ों की थाप थिरकते युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
ध्वज-पताका वाहक की अगुवाई में आयोजित इस में जुलूस का समापन मुख्य दरवाजे पर हुआ।
मुख्य दरवाजे पर बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा द्वारा गुरुदेव का बहुमान किया गया।
गांव की परम्परा के अनुसार वरिष्ठ बन्धुओं द्वारा गुरुदेव का माल्यार्पण कर बहुमान किया गया।
यहां से पैदल जुलूस वाद्य यन्त्रों की थाप की धुन के साथ चारभुजा मन्दिर पहुंचे।गुरुदेव द्वारा चारभुजा को माल्यार्पण अर्पित कर अर्चना की गई।बड़ी संख्या में माताओं-बहनों की उपस्थिति में यह जुलूस नवनिर्मित सभा भवन पहुंचा।
खेतेश्वर के जयकारों से पाण्डाल गूंज उठा।स्वागत कार्यक्रम से अविभूत गुरुदेव ने कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की।आगामी शिविर कार्यक्रम सहित नशामुक्ति व महिलाओं में आध्यात्मिकता के स॔चरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर हथाई द्वारा गुरुदेव को राशि भेंट की गई।
गुरुदेव ने समस्त पिलोवनी वासियों व नन्दाबाईसा का आभार जताया।
गौरतलब है कि वणदार व रुंगड़ी में भी गुरुदेव का अभुतपूर्व स्वागत किया गया।
सोमवंशियों ने धार्मिक चेतना का जबरदस्त उदाहरण किया।
🙏🌹इन्द्रसिंह"इन्दु"पिलोवनी🌹🙏


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911