#चालक_की_लापरवाही_से_दो_गायो_की_मौत, #गौपुत्र_सेना_ने_वाहन_मालिक_से_गोशाला_में_करवाया_दान
जोधपुर । जोधपुर में सांगरिया स्थित तनावड़ा फांटा पर आज सुबह 9 बजे सांगरिया के तनावड़ा फांटा पर द्वारा दो गायो पर से कंटेनर निकाल दिया जिससे दोनों ने दम तोड़ दिया। उसी इलाके में खड़े गौपुत्र सेना के लक्ष्मण सेन ने अन्य सदस्यों को सूचना दी सूचना मिलने पर गौसेना के पदाधिकारी ओर अन्य क्षेत्रवासी मोके पर पहुच ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गौपुत्र सेना पदाधिकारियों ने चालक से गोशाला में 51 हजार की रसीद कटवाई । इसके बाद गौपुत्र सेना ने पुलिस कार्यवाही करवाने पर राजी हुई।
गौपुत्र सेना जिला संग़ठन मंत्री सुनील बिश्नोई भोजासर ने बताया कि इस मौके पर अध्यक्ष जालम सिंह राजपुरोहित , जिला सचिव अर्जुन सिंह राजपुरोहित , सुनील बिश्नोई, रामस्वरूप खांगटा , लक्ष्मण सेन, भजन कांवा, रामस्वरूप एकलखोरी, सुरेश भाखरी,महेश भादू, मनीष कालीराणा सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911