19.7.17

खेड़ा से वापसी मे दर्दनाक हादसा एक महिला की मौत तीन गंभीर घायल

संगीता राजपुरोहित की फाइल फोटो



बहुत ही दुःखद घटना है😰😰

       घटीयाला के राजपुरोहित खेडा से वापसी घर आ रहे थे सिणधरी के पास हुआ हादसा एक की मौत तीन गभीर घायल है । सूचना के अनुसार घन्टियाला के श्री छगनजी के बेटा सावरजी ज्यादा सिरियस हे जिसकी शादी अभी २ जुलाई को भेसेर हुई सडक दुर्घटना में मरने वाली लडकी संगीता राजपुरोहित भेसेर जोकि श्री अखेसिहजी की लडकी थी दोनो मामा भानजी ओर परिवार के लोगो के साथ खेेडा से वापस आ रहे थे लडकी की अभी अभी सरकारी मास्टरो मे नोकरी लगी थी ।

News by Shri Prabhu Singh Rajpurohit Shubh Samay

             हमारे समाज की प्यारी बेटी संगीता D/O श्री अखेसिंह राजपुरोहित ( R P SSA. बालेसर), जो अब इस दुनिया में नहीं रही !
अश्रुपूरित श्रद्धासुमन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.... Sawai Singh Rajpurohit
Sugana Foundation-Meghlasiya

🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸


1 comment:

  1. अत्यंत दुखद घटना के समाचार से मेरा पूरा परिवार आहत् है ।मेरी बिटिया संगीता राजपुरोहित उर्फ शोभा, उम्र 20 वर्ष का दिनांक 18.07.2017 को खेतारामजी महाराज की जन्म स्थली ब्रह्म खेड़ा, सांचौर जहाँ तुलछारामजी महाराज अपना 37वाँ चातुर्मास कर रहे हैं, मामा व मामी के साथ गई थी ।दर्शन कर वापसी में सिणधरी के पास गलत साइड से आकर बकरो से भरी पिक अप ने इनकी महेन्द्रा TUV 300 गाड़ी को शाम 3.15 बजे टक्कर मार दी जिससे संगीता को सिणधरी अस्पताल में इलाज के दौरान बचाई नहीं जा सकी और मेरी लाडली की 4बजे दर्दनाक मौत हो गई ।सिणधरी के लोगों व स्वजाति बंधुओं ने तुरंत सभी तरह की कार्रवाई में सहयोग किया, जैसे कि मौके पर गए मेरे भतीजे व भाइयो ने बताया ।उन सबका मैं शुक्रगुजार हूँ ।
    इनके मामा मामी व ममेरे भाई बहन को जोधपुर रेफर किया गया ।घायलों का मेडीपल्स हाॅस्पिटल जोधपुर में इलाज चल रहा है ।तीन को छुट्टी दे दी गई ।छंवर सिंह अभी भर्ती है ।
    संगीता पढाई में सदैव अव्वल रही है । वर्तमान 2017 में वह रवि इंडियन काॅलेज झुंझुनू से bstc 2nd yr की परीक्षा दे चुकी है व साथ ही 2017में ही jnvu जोधपुर से BA फाईनल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है ।अभी 7जुलाई 17से मेरी बच्ची काबरा काॅलेज जोधपुर से बीएड कर रही है ।
    कुदरत के आगे हम सब नतमस्तक हैं ।मेरी होनहार बच्ची हमेशा के लिए यादें छोड़ गई ।हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हुई ।ईश्वर के आगे किसी का जोर नहीं ।हरि इच्छा प्रबल ।
    रूंधे गले से केवल इतना ही कह सकता हूँ कि हे! ईश्वर, मेरी संगीता की आत्मा को शांति प्रदान करें,शांति प्रदान करें । 🙏🙏😄😄ओम शांति शांति ।।
    -अखेसिंह राजपुरोहितs/oरामसिंह जी
    गाँव- भैंसेर चावंडियाली
    तहसील- तिंवरी, जिला- जोधपुर ।

    ReplyDelete

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911