बढ़ रहा है आपका साथ और विश्वास...
रविवार को बायतु, शिव के दौरे पर
बीते बुधवार अपनी पार्टी कोंग्रेस के सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रधान पद से हटाई गई पूर्व सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने रविवार की रोज बायतू और शिव के दर्जन भर गाँवो का दौरा किया। इन दौरों में उन्हें भारी जनसमर्थन मिला और कई जगहों पर लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया।जानकारी के मुताबित पूर्व सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने बायतु,शिव, कानोड़,संतरा, बिस्सू कला आदि कई गांवों का दौरा किया।
जहां 36 कौम के लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने कहा कि बीते ढ़ाई साल के कार्यकाल में भृस्टाचार और भाई भतीजावाद को चलने नही देना सत्ता पक्ष को अखरा और सत्तापक्ष ने ही कोंग्रेस के पँचायत समिति सदस्यों को बरगलाकर मेरे खिलाफ किया और मुझे प्रधान पद से हटा दिया, यह कहना है सिवाना की पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित का। बुधवार को सियासी ड्रामे के बाद गरिमा राजपुरोहित को उन्ही की पार्टी के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रधान पद से हटा दिया था। गरिमा राजपुरोहित ने इसे सिवाना के जनादेश की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष ने ढाई साल में उन्हें काम नही करने दिया। लगातार 14 विकास अधिकारी बदल कर उन्हें भृस्टाचार करने पर मजबूर किया गया। जब उन्होंने सत्ता पक्ष की नाजायज मांगो को नही माना तो कोंग्रेस के सदस्यों को बरगलाकर भाजपा में शामिल किया गया और उन्हें पद से हटा लिया गया। गौरतलब है कि सिवाना प्रधान के खिलाफ अविश्वास मत पारित हुआ था और यह ढाई साल पहले कांग्रेस पार्टी से सिवाना प्रधान चुनी गई थी। पूर्व सिवाना प्रधान ने पूर्व सांसद हरीश चौधरी पर प्रहार करते हुए कहा था कि कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ खिलवाड़ किया । साथ ही उन्होंने पूर्व सांसद पर भेदभाव का आरोप लगाया था। राजपुरोहित का सवाई सिंह, संपत राजपुरोहित, लक्ष्मण सिंह, देवाराम, राणाराम ,सरपंच सवाईराम,रमेश सोनी, करणा राम,पद्मपुरी समेत कई लोगो ने सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911