13.9.17

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राजपुरोहित समाज के लाडले ने दिए दिव्यांगों के लिए कई सुझाव



     नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगों के कल्याण केलिए आयोजित समावेशी भारत सम्मेलन 2017 में राजपुरोहित समाज के लाडले और राजस्थान सरकार में विशेष योग्यजन आयुक्त (राज्य मंत्री) श्री  धन्नाराम पुरोहित ने शिरकत की और सुझाव दिए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सूचना प्रसारण एवं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर,भाजपा उपाध्यक्ष विनयसहस्त्र बुद्धे, राष्ट्रीय न्यास अध्यक्ष व भारत के विशेष योग्यजन आयुक्त कमलेश कुमार पांडे, गुजरात विधान सभा अध्यक्ष रमन भाई, अभिनेता एवं सुगम्य भारत के ब्रांड अम्बेसेडर विवेक ऑबेरॉय, राष्ट्रीय न्यास के सचिव  मुकेश जैन, पैराओलम्पिक मैडल विजेता श्रीमति दीपा मलिक, आई ए एस टॉपर इरा सिंघल सहित कई दिव्यांग हस्तियां, देश के सभी राज्यों  के  आयोगों अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्था प्रतिनिधि एव बड़ी संख्या में दिव्यांग उपस्थित रहे।
सम्मेलन में दिव्यांगो के समावेशी विकास हेतु सरकार द्वारा चलाई योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांगों के रोजगार को सुगम्य बनाने के संबंध में वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किये गए।

       मंत्रीगणों द्वारा संकल्प से सिद्धि एक समावेशी भारत के प्रति राष्ट्रीय न्यास की प्रतिबद्धता पुस्तक का विमोचन किया। अलग अलग विभागों से आये विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगों के लिए बेहतर भविष्य निर्माण में सहयोग हेतु जानकारी दी गई।।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911