29.10.17

पुणे में राजपुरोहित समाज की वॉलीबॉल प्रतियोगिता 5 नवंबर से

   पुणे में राजपुरोहित समाज की वॉलीबॉल प्रतियोगिता 5 नवंबर से देश के विभिन्न हिस्सों से 40 टीमें हिस्सा लेंगी, अनेक मंत्री-विधायक-राजनेता-अधिकारी रहेंगे उपस्थित पुणे।
    महाराष्ट्र के पुणे शहर में 5 और 6 नवम्बर को अखिल भारतीय राजपुरोहित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन पुणे स्थित खेतेश्वर युवा सेवा संघ कर रहा है। इस आयोजन में देश भर की 40 वॉलीबॉल टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के मैच दिन-रात में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में राजपुरोहित समाज के 8 खिलाड़ी होंगे, जिनमें से छह खिलाड़ी मैदान पर होंगे। राजपुरोहित समाज का यह एक अनूठा आयोजन है, जिसमें समाज के युवा आपसी समझ और सहयोग विकसित करते हैं। एक सामान विचारधारा के युवाओं को संघठित होने का प्लेटफॉर्म इस प्रतियोगिता से मिलता है।  यहीं से कई अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी युवा बनाते हैं, जिनका आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में समय-समय पर किया जाता है।

           इस आयोजन के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री गिरीश बापट, महादेव राव जी जानकर, राज के पुरोहित, राज्यसभा सांसद संजयनाना काकड़े, पुणे की महापौर मुक्ताताई टिळक, राजस्थान के विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित और महाराष्ट्र भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश अण्णा टिलेकर होंगे। इस अवसर पर राजस्थान के आहोर के विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित सहित महाराष्ट्र के अनेक विधायक, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, उच्चपदस्थ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

         प्रतियोगिया की आयोजन समिति में महेंद्र सिंह रायथल, जगदीश सिंह तालका, कमलेश परकिया, विक्रम सिंह पिलोवनी, खीमसिंह डोडू, अमरसिंह पिलोवनी, राजू सिंह भावण्डा सहित युवा वर्ग के प्रतिनिधि अभी से प्रतियोगिता की सफलता के लिए कार्य कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911