गुड़ानाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुड़ानाल प्रीमियर लिग का भव्य आयोजन रखा गया है,
आयोजन क्लब के चेतान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिसमे राजपुरोहित गायत्री परिवार के तत्वावधान में युवा क्रांति अभियान के रूप में यह चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है
जिसमे बारह टीमें भाग ले रही है ,कार्यक्रम की शुरुआत माँ गायत्री व् खेतेश्वर भगवान आगे दिप प्रज्वलित कर,गायत्री मंत्रोच्चार के साथ की गई,उद्घाटन मैच रामदेव स्पोर्ट्स क्लब ने जीता।
इस सुअवसर पर गायत्री परिवार के चेतन राजपुरोहित ने युवाओं को जीवन नशामुक्ति के साथ साथ संस्कारो को धारण करने की बात कही।
आयोजन सचिव सुरेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने का आव्हान किया ।
इस सुअवसर पर ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ट ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह,ब्रह्मपुत्र सेना के मदन सिंह,गायत्री परिवार के गुमान सिंह ,भावेश राजगुरु, सुजानसिंह, अध्यापक नरपतसिंह, चौथाराम देवासी,नगेन्द्र सिंह, श्याम सोनी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911