22.10.17

जोधपुर के विक्रम सिंह राजपुरोहित को ‘शिरोमणि पत्रकारिता अवार्ड’ से नवाज़ा गया।

बाड़मेर- साहित्य और कला के क्षेत्र में सक्रिय पंजाब की प्रतिष्ठित और प्राचीन संस्था, पंजाब कला अकादमी पंकस की ओर से जांलधर में आयोजित 21 वें वार्षिक समारोह में साहित्य, कला से जुड़े देश के विभिन्न व्यक्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पिछले डेढ़ दशक से ज़्यादा समय से पत्रकारिता व रेडियो टीवी से जुड़े जोधपुर के विक्रम सिंह राजपुरोहित को ‘शिरोमणि पत्रकारिता अवार्ड’ से नवाज़ा गया।

      राजपुरोहित को पंजाब की विशिष्ट परम्परा फुलकारी से स्वागत के साथ हिमाचल प्रदेश की परंपरा से भी सम्मानित किया गया। साथ ही सिरोपा, शॉल, प्रशस्ती पत्र, मोमेंटो, मैडल प्रदान किये गए।

       इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मान व पुरस्कार दिए गए।

     इस मौके पर साहित्य से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ पंजाब सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार से और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911