जयपुर
वन्डर सीमेंट एक बार फिर क्रिकेट की धूम मचाने के लिए ला रहा है वन्डर सीमेंट साथ:7 क्रिकेट प्रतियोगिता
इसकी तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को वन्डर सीमेंट कम्पनी द्वारा जयपुर में एक मीटिंग आयोजित की गयी।
जिसमें राजस्थान के सभी डीलर व उनके क्रिकेट प्रतियोगिता सुपरवाइज़र एवं फलोदी जोन जिसमे (फलोदी.. लोहोवट.. बाप शामिल है) फलोदी जोन डीलर भैरू सिंह राजपुरोहित बावड़ी व सुपरवाइज़र शिव सिंह राजपुरोहित बावड़ी उपस्थित हुए।
क्रिकेट का धमाल मचाने वाली इस रोमांचकारी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए वन्डर सीमेंट के मार्केटिंग उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंघवी ने बताया की पिछली बार पहली बार वन्डर सीमेंट ने इस तरह की क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया था जो की काफी उत्साही वातावरण में सम्पन्न हुआ था लोगों ने बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में रुचि दिखाई थी एवं इसमें भाग लेकर क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुँचाया था।
उन्होंने बताया की पिछली बार की तुलना में इस बार इस साथ:7 क्रिकेट प्रतियोगिता को और अधिक प्रभावी तरीके से आयोजित किया जाएगा जिसमें राजस्थान के 33 जिलों में 211 स्थानों पर,गुजरात के 8 जिलों में 48 स्थानों पर एवं मध्यप्रदेश के 10 जिलों के 38 स्थानों पर क्रिकेट मैच आयोजित किये जाएंगे।गुजरात एवं मध्यप्रदेश को भी इस बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
हर एक तहसील में अधिकतम 16 टीमें भाग लेंगीं अर्थात कुल लगभग 5000 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगीं।
भैरू सिंह राजपुरोहित बावड़ी ने प्रतियोगिता के बारे में आगे उन्होंने बताया की वन्डर सीमेंट द्वारा आयोजित यह एक निःशुल्क क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसमें विजेता टीमों को कई आकर्षक एवं नकद पुरस्कार दिये जाएंगे!
इसमें कोई भी क्रिकेट के शौकीन लोग(15 वर्ष से अधिक आयु के) आवश्यक दस्तावेज अपने अपने डीलरों के यहाँ जमा करा कर भाग ले सकते हैं।
🏏प्रतियोगिता कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:-🏏
6 नवम्बर से 18 नवम्बर तक प्रतियोगिता के फॉर्म जमा होंगें।
24 नवम्बर को अपने-अपने डीलर के यहाँ लक्की ड्रा से 16 टीमें चयनित की जाएंगी जो इसमें भाग लेंगीं।
2 एवं 3 दिसम्बर को तहसील स्तर के मैच आयोजित किये जाएंगे।
9 एवं 10 दिसम्बर को जिला स्तर के मैच होंगें।
17 दिसम्बर को जोनल स्तर के मैच होंगें।
एवं 24 दिसम्बर को उदयपुर में जोनल विजेताओं के मैच होंगें जिसमे मुख्य अतिथि कपिल देव होंगे ..
जिनमें फाइनल जीतने वाली टीम को वन्डर सीमेंट साथ:7 चैम्पियन घोषित किया जाएगा।
1..भैरू सिंह.. 9413315926
2..शिव सिंह.. 9828365033
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911