24.11.17

पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित की 4 हजार किमी साइकिल यात्रा 1 दिसम्बर से शुरू

बाड़मेर।
        पर्यावरण प्रेम एक ऐसा जुनून है कि परिवार को भी उसमें रंग दिया। बहन की शादी में बारातियों को पौधे भेंट किए। तो कभी दोस्ती के लिए राज्य भर के नेता व ऑफिसर्स को भी पौधे किए भेंट। ऐसे है बाड़मेर के लाल व मारवाड़ के अनमोल सपूत नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा के कोजाणियो की ढाणी स्थित एक सामान्य ब्रह्म कुल के राजपुरोहित परिवार में जन्में नरपत सिंह बचपन से ही पर्यावरण के प्रति लगाव रखते थे।
            कभी स्कूल के टीचर की ओर से चॉकलेट के लालच में पौधों को पानी देते थे। और फिर यही लालच जुनून बन गया। आज राज्य के सबसे सक्रीय व तेज गति से पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जाग्रति लाने वाले पर्यावरण प्रेमी है। लोग इनको ग्रीन मैन के नाम से जानते है। ग्रीन मैन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए देश भर में कई अभियान चलाए। हजारों किमी की साइकिल यात्रा की।
          अब ग्रीन मैन 1 दिसम्बर से 4 हजार किमी की साईकिल यात्रा शुरू करेंगे। पर्यावरण प्रेमी नरपतसिंह राजपुरोहित साईकिल यात्रा 6 राज्यों की है। जम्मू कटवा से शुरु करेंगे और कच्छ का रण गुजरात मे समाप्त करेंगे। ये यात्रा जम्मू हिमाचल प्रदेश हरियाणा पंजाब राजस्थान गुजरात इन राज्यों की यात्रा रहेगी।और इस यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण व बेटी बचाओं का संदेश रहेगा।

         इस यात्रा के दौरान विभिन्न जगह चौराहो, स्कूलों, महाविद्यालयों, थानो, अस्पतालों व भीडभाड वाली जगहो पर विशेष पर्यावरण सलोगन लिखे कपडे पहन व बेटी बचाओं व जल संरक्षण के बीच हर स्कूल में बालिकाओं से पौधारोपण किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911