12.11.17

आसोतरा के मदन सिंह राजपुरोहित की भारत में 91 वीं रैंक



       राजपुरोहित समाज की धार्मिक राजधानी आसोतरा के मदन सिंह पुत्र श्री दामोदर सिंह जी राजपुरोहित का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित EPFO Enforcement officer प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 91 वीं रैंक के साथ चयन हुआ ।
         मदन सिंह ने सीनियर सेकेंडरी तक शिक्षा आसोतरा से ही प्राप्त की है तत्पश्यात CLAT परीक्षा में चयनित होकर  गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB में ग्रेजुएशन किया है ।
      वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में वकालत कर रहे थे । मदन सिंह ने अपनी सफलता का विशेष श्रेय अपने पिता दामोदर सिंह जी को देते है ।

      एक तरफ जहां पश्चिमी राजस्थान में शिक्षा का स्तर काफी कम है वही दामोदर सिंह जी ने अपने तीनो पुत्रो को शिक्षा के श्रेष्ठतम स्तर तक पहुचाया उनके पुत्र राजेंद्र सिंह IIT Bombay  से पास आउट हे और अभी अमेरिका की एक कंपनी में कार्यरत है
    वही सबसे छोटे पुत्र अभय सिंह S N medical college जोधपुर में फाइनल ईयर MBBS  स्टूडेंट है।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911