6.11.17

युवाओं का सम्मेलन वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज बडली पधार रहे.

शिक्षा संस्कार संगठन सेवा में समर्पित संत श्रीसंस्थान.        
            (अखिलविश्व खेतेश्वर युवा सेवा संघ)

       सभी भाइयों को अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि 6 नवम्बर को शाम 7 बजे वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज बडली पधार रहे है।
      खेतेश्वरी विघापीठ मे समय पर पधारे साथ ही आस पास के गावों से भी यदि कोई बन्धु आना चाहता है तो उनका भी स्वागत है।
          साथियों! विगत काफी वर्षों में पूरी एक जनरेशन सेवाभाव व संस्कारों के अभाव में निकल गई । नशा प्रवृति में बढ़ोतरी हुई। अब आने वाली पीढ़ी नशा मुक्त व सेवाभाव व संस्कार युक्त बने, इस दिशा में गुरु महाराज का सानिध्य काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। आप सभी से विशेष आग्रह है कि यदि आप स्वयंम उपस्थित होकर गुरु महाराज का सानिध्य नही भी प्राप्त कर सको तो अपने परिजनों तक यह सूचना अवश्य पहुंचाना।

         युवाओं व बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित कर नयी पीढ़ी के उद्धार में अपनी भूमिका निभाएं।  आने वाली पीढ़ी में प्रेम,सौहार्द भाईचारे की भावना हो, स्वच्छ व स्वस्थ नोजवानों युक्त समाज का निर्माण हो।

        सभी युवाओं में संगठित रहने की प्रवृति हो, अहंकार के स्थान पर सामुदायिकता की भावना का विकास हो। इस दिशा में हर व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें।

एक बार पुनः आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रति है।
समय :- सांय 7 बजे से 9 बजे तक
दिनांक:- 6 नवम्बर 2017
स्थान: खेतेश्वर विघापीठ बडली

            Rajpurohit Samaj India
ka WhatsApp number aap bhi hame Samaj ki news bhej sakte hai
            9286464911(Sawai Singh)


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911