29.11.17

ज्योति पुरोहित को राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित

कालन्द्री । निकटवर्ती सरतरा विद्यालय की विद्यार्थी रही ज्योति पुरोहित को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ,भारत स्काउट गाइड एवं एनसीईआरटी के सयुन्क्त तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण केंद्र अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के 'श्रेष्ठ विद्यार्थी पर्यावरण मित्र पुरस्कार' से नवाजा गया ।

       प्रधानाचार्य रमेश कुमार के अनुसार स्काउट मास्टर सरुपाराम माली एवं विद्यालय स्टाफ की अलग अलग टीम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने समाज में पर्यावरणीय चेतना पैदा करने के लिए अलग अलग मुद्दों पर समुदाय का सर्वे, साक्षात्कार, भ्रमण औऱ केस स्टडीज पर कार्य किया है । ज्योति पुरोहित द्वारा लोगों के भोजन संबंधी बदलती आदतों के पर्यावरणीय प्रभावों पर आधारित रिपोर्ट का चयन जूरी द्वारा पुरस्कार के लिए किया गया । पुरस्कार प्राप्त कर लौटने पर विद्यालय परिवार द्वारा ज्योति पुरोहित का स्वागत किया गया ।

             क्या है पर्यावरण मित्र पुरस्कार ---
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों शुरू किया गया यह पुरस्कार लोगों में पर्यावरणीय जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष श्रेष्ठ विद्यालय ,श्रेष्ठ शिक्षक एवं श्रेष्ठ विद्यार्थी की श्रेणी में दिया जाता है ।
        इसके पहले श्रेष्ठ शिक्षक की श्रेणी में इसी विद्यालय में सरुपाराम माली को को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।

                       संलग्न --- फोटो
(1) पर्यावरण शिक्षण केंद्र के निदेशक कार्तिकेय साराभाई से पुरस्कार प्राप्त करती ज्योति पुरोहित ।

            News by सुरेश जुगनू वलदरा


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911