13.12.17

ब्रह्मपुत्र सेना के तत्वाधान में आत्मानंदजी वात्सालय धाम रानीवाङा में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

        राष्ट्रीय स्तरीय संगठन ब्रह्मपुत्र सेना के तत्वाधान में मंगलवार को आत्मानंदजी वात्सालय धाम रानीवाङा में संत दण्डी स्वामी देवानंद महाराज एंव महंत श्रीराम महाराज के सानिध्य में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

          कार्यक्रम को महंत श्रीराम महाराज ने संबोधित करते हुए कहा की आज के युग में सामाजिक सरोकार निभाने के लिए ब्रह्मपुत्र सेना जैसे संगठनो की आवश्यकता है। मनुष्य धर्म की राह पर चलकर समाज की सेवा करे।

       वही संत दण्डी स्वामी दवानंद महाराज ने कहा की शिक्षा संस्कारित होनी चाहिए। संस्कारो से ही बच्चो का सर्वागीण विकास होता है। हमे अपने बालक बालिकाओं को अच्छे संस्कार देने चाहिए। पाश्चात्य संस्कृति के पीछे हमे नही भागना चाहिए। साथ ब्रह्मपुत्र सेना ने छात्र – छात्राओं को स्वेटर वितरण कर पुण्य का काम किया है। रानीवाङा तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह भाटी ने कहा की हमे शिक्षा पर ध्यान देते हुए बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए उनमे भेदभाव नही करना चाहिए शिक्षा से ही बड़े अफसर बना जा सकता है।

       किशोर सिंह असाडा ने कहा की अनाथ बच्चो के लिए सामग्री उपलब्ध करवाना ब्रह्मपुत्र सेना का सोभाग्य है। इस दौरान ब्रह्मपुत्र सेना के सदस्य भुरसिंह जेतीवास , किशोरसिंह  असाङा , रामसिंह जोधपुर , कानाराम सिरोही , युधिष्टरसिंह देवतरा , बहादुरसिंह सिवाना , मदनसिंह गुङानाल , रामसिंह गुङानाल , रमेशसिंह डुंगरी , जगदीशसिंह जोडवाङा , श्यामसिंह उमरेट  , अशोकसिह गोलाणा ,  मांगीलाल बारवा ,  इश्वरसिंह सनवाल , जबरसिंह पाल , रविसिंह , रामलाल तवाव , युवराजसिंह , जोगसिंह पादरू , अर्जुनसिंह आम्बली , आत्मानंद संस्था के संचालक प्रागसिंह डुंगरी ने सेना को धन्यवाद ज्ञापित किया।

                  ब्रहपुत्र सेना मुख्यालय की तरफ

        रानीवाड़ा वात्सल्यधाम में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में पधारे हुए सभी  महानुभावो ,कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहो एवम कार्यक्रम आयोजको को ब्रहपुत्र सेना मुख्यालय की तरफ से खूब खूब धन्यवाद आभार
           🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏⛳

       छोटे छोटे बच्चों का आशिर्वाद मिलेगा इसी आशा के ब्रम्हापुत्र सेना दिनों दिन प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे , ये ही में प्रार्थना करता हूँ.....


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911