26.12.17

राजपुरोहित विकास समिति, पाली द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया

    जालौर जिले की शंखवाली गाँव में बाहरी तत्वों के द्वारा माहौल खराब करने के सबन्ध में राजपुरोहित विकास समिति , पाली द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया । 

        राजपुरोहित विकास समिति के सहसचिव राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि समिति सचिव डॉ चन्द्रभान तालकिया के नेर्तत्व में  ज्ञापन दिया गया कि मारवाड़  के ग्रामीण अंचल में सदियों से सभी जाति के लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सदभाव से जीवन जी रहे है जिनका आपसी प्रेम भाव पूरे हिंदुस्तान लिए एक मिसाल है लेकिन कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों के द्वारा अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए  यहाँ आकर माहौल को बिगाड़ा जा रहा है ।
         समुदायों के आपसी प्रेम को बिगाड़ कर आपसी सबंधो को तनावपूर्ण बना हिंसा भड़काने का प्रयास किया जा रहा है । राजपुरोहित समाज , पाली ऐसे द्वेष पूर्ण कृत्यों की घोर भर्त्सना करता है और ऐसे असामाजिक तत्वों  और समाज कंटको के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई की मांग करता है । अगर प्रशासन द्वारा आपसी सदभाव को बिगाड़ने वाले बाहरी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाही नही की गई तो राजपुरोहित समाज पाली द्वारा सर्व समाज को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी । 

      इस अवसर पर विकास समिति के उपाध्यक्ष रिड़मल सणतरा, कोषाध्यक्ष भंवरसिंह मादड़ी,  जीवराज सिंह खेरवा, सुखदेव सिंह सुरायता, मानसिंह खाराबेरा, मालमसिंह धुरासनी, रतनसिंह आकडावास,नरेंद्र सिंह भीवली , महावीर सिंह सुकरलाई, किशन सिंह धुरासनी, चेनसिंह ढारिया, सोहनसिंह पिलोवनी,हरीश खैरवा,देवीसिंह बारवा,सुरेश सिंह पुनाड़िया, किशनसिंह पिलोवनी , सज्जनसिंह ठाकुरला, नंदकिशोर ढाबर, भवानीसिंह , रोहितसिंह खाराबेरा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया ।

राजपुरोहित समाज की 👉 ताजा News अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को आज ही लाइक करने के लिए 👇👇 यहां क्लिक करें।👇👇
               Rajpurohit Samaj India 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage

  Rajpurohit Samaj India Official Youtube.  
                चैनल को सब्सक्राइब करें 
             राजपुरोहित समाज इण्डिना  
 https://youtube.com/Rajpurohitsamaj 

     WhatsApp पर न्यूज हमें भेज के लिए.   
     WhatsApp number 9286464911
  
Sawai Singh Rajpurohit Meghlasiya 
Media prabhari Sugana Foundation


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911