कालन्द्री मे वाॅईस ऑफ सिरोही ग्रुप की प्रेरणा से माॅ सेवा ट्रस्ट द्घारा ऊनी स्वेटर, शाॅल और शिक्षक सामग्री वितरित
शिक्षा जीवन का आधार है-एडीएम चौधरी
कालन्द्री-कस्बे के आदशॅ राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्राईमरी विधालय भवन मे शुक्रवार को वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से प्रवीणभाई जैन अध्यक्ष माॅ सेवा ट्रस्ट अहमदाबाद-जैतावाडा द्घारा सिरोही अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी के मुख्य अतिथ्य तथा सिरोही उपखंड अधिकारी नाथूसिह राठौड के विशिष्ट अतिथ्य मे विधाथिॅयो को ऊनी स्वेटर, बालिकाओ को ऊनी शाॅल के साथ विधालय शिक्षण सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
वाॅईस ऑफ सिरोही ग्रुप के प्रमुख तथा माॅ सेवा ट्रस्ट प्रतिनिधी सुरेश पुरोहित ने बताया की ग्रुप लगातार जनहित व समाजसेवा के कायोॅ मे समपिॅत है
एडीएम चौधरी ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुये कठिन मेहनत को सफलता का आधार बताया साथ ही माॅ सेवा ट्रस्ट तथा वाॅईस ऑफ सिरोही ग्रुप के नेक कायॅ की सहराना करते हुये ग्रुप सदस्यो को बधाई दी और समाजसेवा को पुण्य का कायॅ बताया। एसडीएम नाथुसिह राठौड ने भी वाॅईस ऑफ सिरोही तथा माॅ सेवा ट्रस्ट को बधाई देते हुये शिक्षा दान को सवॅश्रेष्ठ बताते हुये दानदाताओ व समाजसेवीयो को बधाई दी
वाॅईस ऑफ सिरोही की ओर से अतिथि का माल्यापॅण द्घारा स्वागत किया गया।अतिथ्यो के हाथो स्वेटर ऊनी शाॅल तथा शिक्षण सामग्री पाकर विधाथिॅयो के चेहरे खिले नजर आये साथ ही एडीएम चौधरी से बालको ने वाताॅलाप करते हुये उनके सवालो के जवाब दिये।
इस दौरान समाजसेवी भोनाराम देवासी फलवदी, उपतहसीलदार गोविंद खत्री , उपप्रधान नरेश प्रजापत,भाजपा कोषाध्यक्ष छगनलाल पुरोहित,नगर अध्यक्ष मगन प्रजापत, व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, सचिव अजुॅनसिह दहिया,माधोसिह देवडा सिलोईया, सुरेश पाडीव,पुरूषोत्तम खंडेलवाल,दिलीपसिह राठौड,भंवरलाल माली,जीवाराम घाॅची,संस्था प्रधान गोविंद आयॅ,बद्रीदान चारण,सनददान,पटवारी रामस्वरूप विश्नोई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।वाॅईस ऑफ सिरोही ग्रुप प्रमुख सुरेश पुरोहित वलदरा ने सभी अतिथ्यो का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911