11.12.17

पुराना चुंगी नाका बस स्टैंड का नामकरण संत श्री खेतेश्वर बस स्टैंड रखने पर राजपुरोहित समाज ने जताया हर्ष




 पाली के बांगड़ कॉलेज रोड़ पर पुराना चुंगी नाका पास स्थित बस स्टैंड का नामकरण संत श्री खेतेश्वर बस स्टैंड करने पर राजपुरोहित...

    बांगड़कॉलेज रोड़ पर पुराना चुंगी नाका पास स्थित बस स्टैंड का नामकरण संत श्री खेतेश्वर बस स्टैंड करने पर राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का बहुमान किया गया। राजपुरोहित विकास समिति के सहसचिव राजेन्द्रसिंह धूरासनी ने बताया कि विकास समिति सचिव डॉ. चंद्रभान तालकिया के नेतृत्व में यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का साफा पहनाकर बहुमान किया गया।
         इस अवसर पर यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ने संत खेतेश्वर को युग ऋषि बताने हुए उनके बताए हुए अहिंसा, प्रकृति प्रेम और जीव मात्र के प्रति दया भाव के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

       इस मौके पर रामचंद्रसिंह सुकरलाई, मानसिंह खाराबेरा, किशन सिंह धूरासनी , सवाईसिंह ढाबर, महेन्द्र सिंह आऊवा , चैनसिंह ढारिया, देवेंद्रसिंह पुनायता , सोहनसिंह पिलोवनी , राधेश्याम रुंगडी, नेमसिंह रावलवास ,श्रवणसिंह धूरासनी, मनोहरसिह, नरपत सिंह, मोतीसिंह सणतरा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे 

News by Bhaskar News Network


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911