राजपुरोहित समाज का बिजरोल से ऐतिहासिक फैसला।
दिनांक 7-1-2018 को बिजरोल खेड़ा@ समाज की सभी पट्टी(परगना) सांचौर, भीनमाल, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा व गुड़ामालानी सहित के पंचो द्वारा श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज के आशीर्वाद व हार्दिक समाज कल्याण के भावों को ध्यान में रखते हुए भीनमाल प्रधान श्री धुखाराम जी एवं अधिवक्ता श्री नगराज जी सहित समाज के बुद्धिजीवी पंचो की मौजूदगी में मुर्त्युभोज में - कड़ाई से कोई भी मिष्ठान,अफीम, डोडा, बीड़ी व सिगरेट की पूर्ण रूप से दाता के दरबार में श्री खेतेश्वर महाराज को साक्षी मानते हुए
सामूहिक रूप से बंध की शपथ ली गयी। समाज के युवाओं की आशा व अपेक्षा ध्यान रखते हुए इस ऐतिहासिक बंधी (फैसले) के लिए ट्रस्ट के (सभी पदाधिकारियों व समाज के सभी पंच-परमेश्वरो का हार्दिक धन्यवाद व आभार)
बहुत ही सराहनीय कदम समाज के बुद्धिजीवीयो का । समय के अनुसार समाज को दिशा निर्देश देना ही एक अच्छे संस्कारवान समाज की निशानी है.... सुगना फाउंडेशन मेघलासिया


No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911