प्रथम अखिल भारतीय राजपुरोहित अधिवक्ता सम्मेलन-आसोतरा 2017
First All India Rajpurohit Advocate Summit- Asotra 2017
प्रिय बंधुवर!
अत्यंत हर्ष का विषय है कि अनंतश्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री श्री तुलसारामजी महाराज की सत्प्रेरणा एवं वेदांताचार्य (डा०)ध्यानारामजी महाराज के पावन सान्निध्य में संत श्री संस्थान (अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) के तत्वावधान में प्रथम राजपुरोहित अधिवक्ता सम्मेलन दिनांक 26-27 जनवरी 2018 को होने जा रहा है।
सम्मेलन में राजपुरोहित समाज के सभी अधिवक्ता (बार कौंसिल पंजीकृत) जो भारत के किसी भी न्याय क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं भाग ले सकतें हैं, सादर आमंत्रित है
सम्मेलन का स्थान : श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा (बाड़मेर)
सम्मेलन दिनांक एवं समय: 26 जनवरी 2018 (शाम 7:00 बजे) से 27 जनवरी 2018 (दोपहर 3 बजे) तक
सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है इसके लिए आप www.santsrisansthan.org पर लोग इन करें अथवा नीचे दिए गए लिंक के द्वारा सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकतें हैं
http://www.santsrisansthan.org/wp/advocate_registration/
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी 2018 रात्रि 12 बजे तक किये जा सकतें हैं
ऑनलाइन पंजीयन करने वाले सभी अधिवक्ताओं को समय समय पर उनके द्वारा दिए गए ईमेल पर सूचनाएं भेजी जाएगी, पंजीयन शुल्क (500 रुपये प्रति प्रतिभागी) आयोजन स्थल पर जमा करवाया जा सकेगा, सभी प्रतिभागियों को दिनांक 26 जनवरी 2018 को शाम 7 बजे तक आमंत्रण स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करना अपेक्षित रहेगा।
पूज्य महाराज श्री के पावन सान्निध्य में प्रथम बार आयोजित यह सम्मेलन राजपुरोहित समाज को नवीन एवं व्यापक दृष्टि प्रदान करेगा।
सम्मेलन में ऐसे माननीय अधिवक्ता जो 25 वर्ष से अधिक समय भारत के किसी भी न्याय क्षेत्र में सक्रिय रूप से सेवाएं प्रदान कर चुके हैं का सम्मान भी किया जाएगा।
आप सभी अधिवक्ता (केवल बार काँसिल पंजीकृत) बंधुओं से सादर अनुरोध है कि इस लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें साथ ही अपने समाज के सभी सक्रिय अधिवक्ता बंधुओं को अधिकाधिक संख्या में इस सम्मेलन में पधारने का आग्रह करें।
कार्यक्रम आयोजक
संत श्री संस्थान (अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) श्रीब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ आसोतरा
निवेदक एवं संयोजक
राजपुरोहित अधिवक्ता इकाई (संत श्री संस्थान -जोधपुर)
सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं वेबसाइट पर उपलब्ध है तथापि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सम्पर्क करें
9414131969, 9414129219,
9414385229, 9414476844,

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911