12.2.18

राजपुरोहित समाज महाअधिवेशन के पहले दिन विभिन्न सामाजिक रिति रिवाज व नशा मुक्ति विषय पर महा मंथन हुआ।

          ब्रह्मधाम आसोतरा में आज रविवार को राजपुरोहित समाज महा अधिवेशन के पहले दिन विभिन्न सामाजिक रिति रिवाज व नशा मुक्ति विषय पर महा मंथन हुआ। वही जिला वार चयनित बंधुओ ने अपने विचार व सुझाव प्रकट किए।

           राजपुरोहित समाज की ओर से समाज का पहला महा अधिवेशन ब्रह्मधाम में जारी है। महा अधिवेशन के पहले दिन हजारों की संख्या में राजस्थान के सभी जिलों सहित महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों से लोग पहुँचे। कार्यक्रम विधिवत सुबह ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति पूज्य सद्गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के कर कमलों से श्री  खेतेश्वर भगवान व आत्मानन्दजी के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम के दौरान महतं निर्मलदास जी महाराज  , बालकदास जी महाराज, चेतनान्द जी महाराज, सत्यानन्द जी महाराज, परशुराम जी महाराज, शंकर स्वरूप जी महाराज दिन भर मौजूद रहे।

            पूरे कार्यक्रम का संचालन पूज्य वैदान्ताचार्य डाॅ. ध्यानाराम महाराज ने किया। रविवार मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर चर्चा सत्रों का आयोजन हुवा जो कि निम्न प्रकार थे।

          जिनमें समाज मे नशा मुक्ति, सगाई दस्तूरी  व शादी विवाह, मृत्यु भोज एवं जीवित खर्च, शादी -शुदा कन्या प्रत्यकंत पर महा मंथन हुआ। वही सभी के सुझाव व विचारों को संग्रहित किया गया है। वही कल शेष विषय पर चर्चा किया जाएगा। वही दोपहर को सभी बिन्दुओं पर किए गए मंथन का परिणाम जारी किया जाएगा। वही सद्गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के आदेशानुसार विभिन्न प्रकार की व्यवस्था परिवर्तन की घोषणाए की जाएगी। वही अभी तक सभी निर्णय गोपनीय है। सोशियल मिडिया पर वायरस समाचारों का तत्थ नही है। परिणाम अभी गोपनीय है। कल जानकारी  पेज के माध्यम से आप तक पहुचा दी जाएगी।

सुगना फाउंडेशन मेघलासिया राजपुरोहित समाज के हर बन्धु युवा और बुजुर्ग से हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहती हैं की जो भी कानून राजपुरोहित समाज के लिए बने, उनका पालन किया जाए, ताकि आने वाला समय भविष्य राजपुरोहित समाज को याद करे।

निवेदन: -  श्री एस पी सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष सुगना फाउंडेशन


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911