21.4.18

पाली शहर मे 21,22 अप्रैल को खेतेश्वर जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

पाली शहर मे स्वामी श्री आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में 21व 22 अप्रैल 2018 को खेतेश्वर जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
 
संत खेतेश्वर के 106 जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

    21 अप्रैल को शाम 8:30 बजे  ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलछारामजी महाराज सहित समाज के श्रधेय संतो के सानिध्य में 'एक शाम खेतेश्वर भगवान के नाम 'भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।

22 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा ।
        शोभा यात्रा राजपुरोहित समाज भवन वीर दुर्गा दास नगर से रवाना होगी जो शहर के मुख्य बाजार एवं चौराहों से होती हुई स्वामी श्री आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास पहुंचेगी
       समारोह स्थल पर समारोह में समाज विकास पर चर्चा की जाएगी और समाज के भामाशाहों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

    इस अवसर पर बोलियों का भी आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात महाप्रसादी का कार्यक्रम होगा । इन सभी कार्यक्रमों मे आप सभी समाज बन्धु सपरिवार सादर आमंत्रित है🙏🙏
        निवेदक: राजपुरोहित विकास समिति, पाली


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911