आदरणीय गुरु महाराज श्री तुलछारामजी महाराज गादीपति श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के आदेशानुसार जोधपुर एवं पाली के बाद गढ़ सिवाना में भी धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन नही किया जाएगा
गुरु महाराज का आदेश है कि शोभायात्रा से ट्रैफिक जाम शोर- शराबे से आमजन के परेशानी का कारण बनने की बजाय कुछ सृजनात्मक कार्य करे ताकि आमजन में अच्छा सन्देश जाए
इसलिये इस बार कार्यक्रम श्री खेतेश्वर छात्रावास सिवाना में 22-04-2018
1-प्रातः 9 बजे आराध्य गुरुमहाराज श्री खेतारामजी एवं भगवान परशुरामजी का अभिषेक कर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा
2-सुबह 10 बजे श्री खेतेश्वर जन्म जयंती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे उच्च प्राथमिक, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक एवं स्नात्तक-अधिस्नात्तक तीन स्तरों पर राजस्थान राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान-विज्ञान एवं राजपुरोहित समाज की सामान्य जानकारी से सम्बंधित परीक्षा ली जाएगी
3-अस्पतालों में मरीज़ों को फल वितरण के साथ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विधार्थियो को शिक्षण सामग्री एव प्रसाद वितरण आदि कार्य किये जायेंगे
4-दूर दराज क्षेत्रो में असहाय गौ माताओ को हरा चारा देना
5-दोपहर 12 बजे धर्मसभा का आयोजन कर साधु संतों द्वारा आशीर्वाद स्वरूप प्रवचन दिए जाएंगे एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा
जन्म जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर
6-साँय 7 बजे 108 दीपक के साथ आरती कर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा
जितेन्द्र सिंह सिवाना
कोषाध्यक्ष
राजपरोहित विकास समिति
सिवाना
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
News send by shri Kishor Singh Rajpurohit asada

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911