

रक्तदान महादान :महन्त
जोधपुर- राजपुरोहित समाज भवन,कुड़ी भगतासनी बासनी,सांगरियाँ, जोधपुर के प्रांगण में श्री खेतेश्वर भगवान के 106वें जन्मोहत्सव एवं एक शाम दाता के नाम (भव्य जागरण) के कार्यक्रम एवं राजपुरोहित विकास समिति के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे समर्पण टीम जोधपुर बहुत बड़ा योगदान रहा।
महन्त श्री निर्मलदासजी महाराज ने श्री गुरुदेव को याद कर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए वर्तमान समय में रक्तदान की महत्ता बताई। एवं एक शाम दाता के नाम भव्य-भजन जागरण के कार्यक्रम में शिरकत की।
राजपुरोहित विकास समिति सांगरियाँ, जोधपुर के बैनर तले हो रहे इस रक्तदान शिविर में भाइयों एवं बहिनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं रक्तदान प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया।
बडे ही हर्ष की बात है की श्री खेतेश्वर महाराज की 106 वी जयन्ती के उपलक्ष मे टीम समर्पण के नेतृत्व लगातार तीसरे वर्ष मे राजपुरोहित समाज के विशाल रक्तदान शिविर का समापन जिसमे समाज की महिलाओ व पुरुषो के साथ साथ अन्य सभी समाज के लोगो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया गया और कुल 180 यूनिट का रक्तदान हुआ
इस के लिये समाज के रक्तदाताओ के साथ साथ अन्य समाज के रक्तदाताओ का भी टीम समर्पण की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद ।
इसी कडी मे कल पाली मे भी रक्तदान शिविर का आयोजन टीम के द्वारा राजपुरोहित समाज भवन मे किया जाएगा
सहर्ष धन्यवाद
टीम समर्पण
🙏🙏🙏
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911