23.4.18

नाडोल नगर में सन्त श्री खेतश्वर जयंती के उपलक्ष में खेतश्वर चोक का भव्य अनावरण किया

आज नाडोल नगर सन्त श्री खेतश्वर भगवान के 106 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महराज के परम् शिष्य वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम महाराज के कर कमलो से सन्त खेतश्वर चोक का भव्य अनावरण किया गया तथा श्री खेतेश्वर शोभा यात्रा नाडोल नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गयी, जिसमे राजपुरोहित समाज के सभी युवा बन्धुओ ने बड़े बुजुर्गो के मार्ग दर्शन से बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा आस पास के राजपुरोहित समाज युवा बन्धु भी इसमें शामिल हुए, शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकिया जिसमे भगवान परशुरामजी, श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर भगवान, श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी, चार वेद - ऋगवेद, सामवेद, यजुर्वेद, अथर्वेद थे तथा सभी युवा भाई भगवा साफा तथा श्वेत वस्त्र में शालीन और सभ्य पोशाक में होकर इस ब्रह्म यज्ञ की पूर्णाहुति दी । पूरा आयोजन देखने योग्य था मन प्रसन्न हो गया इस कार्यक्रम को देख कर इस कार्यक्रम से संबंधित वीडियो हमारे YouTube चैनल पर आप देख सकते हैं।

         जिन्होंने भी इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया है उन सभी का श्री खेतेश्वर युवा सेवा संघ आभार व्यक्त करता है ।।


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911