सरमथुरा। धौलपुर
सनाढ्य ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद कौशल ने सरमथुरा निवासी पूर्व प्रधान बृजकिशोर राजपुरोहित को ब्राह्मण महासभा धौलपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
राजपुरोहित समाज के साथ राजनीति में भी कई अहम् पदों पर रहे हैं जोे पूर्व में दो बार सरमथुरा के सरपंच सहित बसेड़ी प्रधान पर काबिज रह चुके हैं। राजपुरोहित की नियुक्ति से सरमथुरा में सर्वसमाज ने खुशी जताई है।
वहीं ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बौहरे महावीरसिंह शर्मा, मंगलीप्रसाद शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, द्वारिकाप्रसाद, अश्वनी उपाध्याय, गिर्राज मिश्र, मूलाराम शर्मा, हरिचरन शर्मा, हरिभगवान शर्मा, सतीश खैमरिया, मोहन शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, चंद्रविहारी शर्मा, सोनू चरोरे, राजेन्द्र शर्मा, संजय, संजू शर्मा, नरोत्तम शर्मा, कैलाशीलाल शर्मा, सोनू मुदगल, गोविंद पाराशर मडासिल सहित समाज के लोगो ने खुशी जताते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911