न्यूज़27/उदयपुर/पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते सात गिरफ्तार
उदयपुर
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नु ने जिलेभर में अपराधिक गतिविधियों पर , अंकुश लगाने के निर्देश दिए हुए है,
वृत्त नगर पूर्व भगवत सिंह हिगड़,ने बताया कि आज दिनांक को थाना अधिकारी थाना प्रताप नगर डॉ हनवत सिंह राजपुरोहित को सूचना मिली कि कुछ लोग देबारी सुरंग के ऊपर बैठकर पावर हाउस स्थिति पेट्रोल पंप डकैती की योजना बना रहे हैं, जिस पर थानाधिकारी थाना प्रतापनगर मय टीम द्वारा अधेरे मे दबिश देकर निम्न 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है
1. कैलाश पिता कालू परमार मीणा उम्र 20 वर्ष निवासी मगवास फला ढिकलियां थाना झाडोल,
2.लालूराम पिता प्रभु लाल मीणा उम्र 21 वर्ष निवासी कोल्यारी फला घोडीगोरी, थाना फलासिया
3.हेमंत उर्फ हेमू उर्फ नेपाली पिता लक्ष्मीलाल चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी बागपुरा थाना झाडोल,
4. निमेष पिता नंगा गायरी उम्र 23 वर्ष निवासी सतपुरा खाखड़ थाना झाडोल,
5. लक्ष्मण पिता मदन पारगी उम्र 19 वर्ष निवासी मगवास फला दमाणा थाना झाडोल ,
6.अक्षय पुत्र शंभू नारायण ओझा उम्र 23 निवासी दक्षिणी सुंदरवास थाना प्रताप नगर,
7.कालु पिता लाला कालबेलिया उम्र 20 वर्ष निवासी ए ब्लॉक थाना प्रताप नगर उक्त अभियुक्त गणों के कब्जे से लठ, तलवार मिर्च, पाउडर, बेस बल्ला, मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं। सभी अभियुक्त शातिर बदमाश हो पूर्व के सजायाब हैं, दौराने पूछताछ अभियक्तगणों से और भी कई राज खुलने की सम्भालना है।
उक्त अभियुकतगणों को गिरफ्तार करने में निम्न टीम का सराहनीय योगदान रहा है, डॉक्टर हनमंत सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, मोहन सिंह,कांस्टेबल मनोज कुमार, पप्पू कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह,भगवत सिंह, कालू लाल ,चालक रामलाल, महावीर सिंह थानाधिकारी प्रतापनगर ने बताया की अभि्युकतगणो ने अधेरे का फायदा उठा भागने के काफी प्रयास किये व पुलिस जाब्ते पर पत्थर भी बरसाये लेकिन पुलिस की सुझ बुझ से एक भी भागने मे सफल नहीं हुआ,एक बडी घटना होने से टल गयी।

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911