


राजपुरोहित समाज गौ सेवा के लिए सदैव समर्पित भावना से कार्य करता है इसी कड़ी में बेंगलुरु में निवास करने वाले खेतेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष मालम सिंह जी ने किया बहुत ही अच्छा कार्य वह समय-समय पर इस प्रकार की गौ सेवा के लिए अपना योगदान देते रहे हैं।
बैंगलोर के यहलंका की ओम गौशाला में राजपुरोहित खेतेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष मालमसिंह पुत्र भमरसिंह जी सोढा मोदरान के सहयोग से बने नए बोरवेल का शुभारम्भ किया गया ।
भगवा स्वय सेवक संघ सोशल मीडिया प्रभारी जालम सिह राजपुरोहित ने कहा कि जल ही जीवन है। बिना जल के जीवन की कल्पना करना भी व्यर्थ है।
यहलंका की ओम गौशाला वर्तमान समय में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। गौशाला में रहने वाली 200 से अधिक गायों के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी उसी को ध्यान में रखकर खेतेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष मालम सिंह राजपुरोहित ने यहां नए बोरवेल लगाई। और उन्होंने सभी गौ भक्तों को भगवा स्वयंसेवक संघ की तरफ से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर दिनेशजी डोणी, सुरेशजी ऐलाना, सुरेन्द्र सिंह साँथू, विजयराज जी, गोरीशंकर जी, बलवतजी डोणी, शांतिलाल जी, महेंद्र सिंह धनाणी व कई गौभक्त मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911