4.5.18

राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न

प्रतिभाए समाज व राष्ट्र की धरोहर - सचिन पायलट





ब्रह्मधाम में हुआ राजपुरोहित समाज रत्न सम्मान समारोह



         श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समाज रत्न सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सचिन पायलट बोलते हुए कहा कि प्रतिभाएं समाज व राष्ट्र की धरोहर होती हैं।

      आज सिरोही जिले के कालन्द्री गांव में ब्रम्हाधाम में श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान, सिरोही द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में , इन होनहार विद्यार्थियों से मिलकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।  साथ ही कहा कि आने वाले समय मे ये विद्यार्थी ही समाज का नाम रोशन करेंगे।

    समारोह में पावन सानिध्य दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज व डॉ वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज का रहा।

       समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए संयुक्त आयकर कमिश्नर पुणे भीख सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना चाहिए।

बालिकाओ को पढ़ाने से दो घर रोशन होते हैं।
आने वाले समय मे समाज को परोपकार की भावना से आगे बढ़ना चाहिए।

      समारोह के सम्माननीय अतिथि नव परगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम के अध्यक्ष प्रमोद राजपुरोहित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राजपुरोहित तवाव ने की।

       समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशुपाल सिंह ,पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास,सिवाना पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा आदि ने विचार व्यक्त किये।

      संस्थान की और से अतिथियों का  माला साफा व सिरोही की प्रसिद्ध तलवार सम्मान किया गया।

       समारोह में 350 प्रतिभाओ के साथ 15 राजपुरोहित समाज के बन्धुओ का समाज रत्न के रूप में बहुमान किया गया।

      समारोह का मंच संचालन आचार्य भरतराज कालन्द्री व कमलेश पुरोहित ने किया।

समारोह में संस्थान संरक्षक कन्हैया लाल, अध्यक्ष लक्ष्मण राज,सचिव विक्रम मंडवाड़ा,प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरतराज मंडवाड़ा, इंद्रजीत, तुलसी भाई जावाल,मनोज सिरोही,गणेश कैलाश नगर, फूलाराम राजगुरु ,भंवरलाल वेलांगरी,सुरेश वलदरा शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य , विधायक सुखराम विश्नोई, रतन देवासी,समरजीत सिंह,संध्या चौधरी, मानाराम रेवदर,नारायणलाल झाड़ोली,चंदन सिंह प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला प्रमुख जयराम पुरोहित आदि उपस्थित थे।

News by- मोहन पुरोहित मंडवारिया (अहमदाबाद)


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911