16.5.18

ब्रह्मपुत्र सेना सिवाना द्वारा पक्षी आशियाना अभियान चलाया गया है।





   राज पुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना सिवाणा [ बाडमेर ] में आज पक्षी आशियाना अभियान चलाया जा रहा है। सिवाणा में आज ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा गर्मी से बचनें के लिए पक्षियों के लिए पेड़ों पर आशियानें लगाने का कार्य प्रगति पर है।

       इस भीष्म कालजाल गर्मी में मूक पक्षियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए जहाँ इस गर्मी में इंसान का घर से निकलना मुश्किल होता है, वही पे पक्षियों के लिए छत की आवश्यकता होती इस गर्मी से बचने हेतु।
    इस संदर्भ में मूक पक्षियों हेतु कृतिम घोसले लगाके किये जा रहे सतर्क प्रयासों के लिए ब्रह्मपुत्र सेना मुख्यालय टीम का बहुत बहुत आभार।
ब्रह्मपुत्र सेना के आधार स्तम्भ श्री मान किशोरसिंहजी असाडा की आगेवानी में आज पक्षियों के लिए सैकड़ों आशियाने लगाएँ गए।

       किशोर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ब्रह्मपुत्र सेना समय-समय पर इस प्रकार के जीवों के उत्थान के लिए कार्य करती रहती है मनुष्य के लिए तो हम सब करते ही हैं पशु पक्षियों के लिए के लिए कोई नहीं करने वाला अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।

जैसा भी हाल में हमें देखने को मिला था अहमदाबाद में भी ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा पक्षियों के लिए पानी के परिंडा लगाए गए थे इसी कड़ी में ब्रह्मपुत्र सेना की यह एक और शानदार कोशिश है वाकई काबिले तारीफ पहल है ब्रह्मपुत्र सेना की

        इस नेक कार्य में समर्पित सभी ब्रह्मपुत्र सेना के सदस्यों का बहुत बहुत धन्यवाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं सुगना फाउंडेशन परिवार


No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911