1.7.18

पांच भाइयों की इकलौती बहन करंट लगने से हुई मौत विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने

जैसलमेर मोहनगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। हुआ कुछ यूं कि अपराह्न तीन बजे के बाद घर के बाहर खेल रही एक 12 वर्षीय बालिका के बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बालिका के करंट लगने पर परिजन तुरंत मोहनगढ के अस्पताल लेकर गये। जहां पर चिकित्साधिकारी डाॅ.के.आर.पंवार द्वारा जांच करने पर बालिका को मृत घोषित किया गया।

           इस मामले में बालिका के परिजनों द्वारा विद्युत निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया ओर विधुत निगम खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । इस संबंध में हीर सिंह राजपुरोहित, कमल सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रीना पुत्री खेत सिंह जाति राजपुरोहित उम्र 12 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान उसने घर के बाहर लगे बिजली के पोल के सपोर्ट तार के सम्पर्क मे आ गई। जिसकी वजह से बालिका को करंट लग जाने से बेहोश हो गई। जिसे नजदीक ही तुरंत मोहनगढ़ के अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्साधिकारी डाॅ.के.आर.पंवार द्वारा जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
         विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप मण्डाऊ में 12 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। गाँव शोक खबर मिलते आस पङोसीयो के चूल्हे तक नही जले। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में ही विरोध जताया गया। ग्रामीणों का इस संबंध में कहना था कि बांकलसर ग्राम पंचायत के मण्डाऊ में पिछले काफी समय से बिजली के पोल के सपोर्ट वायर में करंट आ रहा है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार दी गई। उसके बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया था। जिसकी वजह से शनिवार एक 12 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। अपने पांच भाईयों में एक कि इकलौती बहन थी। उसका भी अपने भाईयों से साथ छूट गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने की बात भी कही हैं।

 News updates by  Rajasthan Patrika 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911