12.9.18

स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया का 9वा स्थापना दिवस

    स्व.श्री सुगना कँवर जी धर्मपत्नी श्री मान बिरम सिंह राजपुरोहित की 10वीं पुण्यतिथि गाँव मेघलासिया में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।




     पुज्य माता स्व.श्री सुगना कँवर जी धर्मपत्नी श्री मान बिरम सिंह राजपुरोहित की 10वी पुण्यतिथि एव् सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया की 9वी स्थापना दिवस पर मेघलासिया के सरकारी स्कूल राजकीय माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों के साथ फल फ्रूट मिष्ठान वितरण करके मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में ठा. रूप सिंह जी, श्री डूंगर सिंह जी , सुगना फाउंडेशन संस्थापक ठा. श्रीमान बिरम सिंह राजपुरोहित , स्कूल प्रधानाचार्य शंकर विश्नोई थे।
           
      सुगना फाउण्डेशन की अध्यक्षा श्रीमती संतोष राजपुरोहित तोलियासर(बीकानेर) ने घोषणा की सुगना भवन आगरा में अब हर रोज हेल्थ सेवाएं दी जाएगी जिसमें मरीज से प्रतिदिन ₹20 चार्ज लेकर उनको प्राकृतिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी। जोकि शाम 4 बजे से 8 बजे तक दी जाएगी ऐसा उन्होंने पिछले कई साल हो रहें चिकित्सा शिविरों व कार्यक्रमों के बाद गरीब तबके को सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह योजना 1 सितम्बर की शुरुआत की है साथी उन्होंने कहा समय-समय पर हमारी डॉक्टरो की सेवाएं और बेहतर बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे जिसमें अन्य चिकित्सा पद्धतियों लोगों आराम दी जा सके।

       अभी सिर्फ प्राकृतिक चिकित्सा जो डॉ राजपुरोहित चिकित्सालय 710, सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी आगरा में यह सेवाएं दी जाएगी जोकि डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में होगा और चिकित्सकों में डॉ बाबू लाल जैन, डॉ भगवती प्रसाद द्वारा एक्यप्रेशर, चुंबक चिकित्सा द्वारा मरीजों को इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।

      इस मौके पर श्री बाबु सिंह, खुशाल सिंह, मोहन सिंह, उपाध्यक्ष एस पी सिंह(उम्मेद), संयोजक डॉ MP सिंह राजपुरोहित, श्री सुखदेवसिंह हेम्स इंस्टिट्यूट औसिया, श्री श्याम सिंह, श्री विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी सवाई सिंह, सवाई सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

         "माँ की ममता कौन भुला सकता है,
          और कौन भुला सकता है वो प्यार,
 किस तरह बताए माँ के बिना कैसे जी रहए हम"

     सम्पूर्ण सुगना फाउंड़ेशन परिवार का हर सदस्य श्रद्धा सुमन अर्पित करते है!

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911