13.11.19

राजपुरोहित ने की अनूठी पहल संस्कृत में छपवाया विवाह का निमंत्रण पत्र


संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत में छपवाया विवाह का निमंत्रण पत्र  

 बावड़ी कला गांव के राजपुरोहित परिवार ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार के करने तथा आमजन को संस्कृति जोड़ने के लिए अनूठी पहल की है यहां विवाह का निमंत्रण पत्र संस्कृत भाषा में छपवाया है ।

बावड़ी कला निवासी उम्मेद सिंह के सुपुत्र किशन सिंह राजपुरोहित का विवाह 22 नवंबर 2019 को है किशन वर्तमान में रामदेवरा में व्याख्याता है तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से संस्कृत में एएम. नेट जेआरफ व एमफिल है उनके भाई व्यवसायी भंवर सिंह व व्याख्याता संस्कृत सवाई सिंह राजपुरोहित संस्कृत के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं उन्होंने संस्कृत भाषा को लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग में लाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विवाह का निमंत्रण पत्र संस्कृत भाषा में छपवाया है निमंत्रण पत्र में विवाह संबंधित कार्यक्रम के लिए विनायक पूजा बंदोली वर यात्रा प्रस्थांनम आदि शब्दों का प्रयोग किया है।

न्यूज़ by कवि नरपतसिंह राजपुरोहित ह्रदय 

No comments:

Post a Comment

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911